ईरान के नए नेता के रूप में मुजतुबा खामेनेई का पहला संदेश

Photo Source: Google

ईरान के नए नेता के रूप में मुजतुबा खामेनेई का पहला संदेश ईरानी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया है. एंकर ने ख़ामेनेई का संदेश टीवी चैनल पर पढ़कर सुनाया. ख़ामेनेई ने संदेश में ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज की नाकाबंदी जारी रखने’ और ‘मिनाब स्कूल के बच्चों सहित शहीद हुए लोगों के खून का बदला लेने’ पर ज़ोर दिया. इसके अलावा मुजतुबा खामेनेई ने कहा कि उन्हें “इस्लामिक गणराज्य के टेलीविजन के माध्यम से नेता के रूप में उनके चुनाव पर विशेषज्ञों की सभा के मतदान के परिणाम के बारे में सूचित किया गया था.” अमेरिका और इसराइल के ईरान के साथ चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए ख़ामेनेई ने लगातार हमले जारी रखने का आह्वान किया

उन्होंने कहा, “अन्य मोर्चों को खोलने के संबंध में विचार किया जा रहा है, जहां दुश्मन को कम अनुभव है.” इसके अलावा उन्होंने यमन में ईरान के सहयोगियों, लेबनान में हिजबुल्लाह और इराक में रेजिस्टेंस की तारीफ़ की. इस हफ़्ते सोमवार को विशेषज्ञों की सभा ने उन्हें ईरान के इस्लामी गणराज्य के तीसरे नेता के रूप में पेश किया. ईरान की न्यायपालिका, सुरक्षा और सैन्य तंत्र सहित सभी संस्थानों ने उनके चुनाव का स्वागत किया है और उनके प्रति “निष्ठा” की शपथ ली है.