IPL 2026 Schedule: 28 मार्च से होगा आगाज, पहले चरण के 20 मैचों का कार्यक्रम जारी
IPL 2026 Schedule: उद्घाटन मैच से ही होगा हाई वोल्टेज मुकाबला जिसमें होंगे बेंगलुरु और हैदराबाद आमने सामने.
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए इस बार का IPL 2026 Schedule बेहद रोमांचक होने वाला है। उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला टूर्नामेंट की शुरुआत को और अधिक आकर्षक बना देगा।
इसके बाद 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होगा, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और हाई-प्रोफाइल मुकाबला माना जा रहा है। क्योंकि एक तरफ होंगे शानदार किंग विराट कोहली और दूसरी तरफ वो कप्तान जिसने अपनी टीम को 5 आईपीएल ट्रॉफी के खिताब दिलाए हैं महेंद्र सिंह धोनी.
देश के कई शहरों में खेले जाएंगे मैच
जारी किए गए IPL 2026 Schedule के अनुसार पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद, हैदराबाद और गुवाहाटी जैसे शहर शामिल हैं।
इन शहरों के स्टेडियमों में आयोजित होने वाले मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों को लाइव मैच देखने का अवसर देंगे। IPL का आयोजन हर साल देश में एक बड़े खेल उत्सव की तरह होता है और इसमें देश-विदेश के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

