नाबालिग को घुमाने ले गया था प्रेमी फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, लड़की बोली- मुझे कुछ सुंघाकर किया था बेहोश

0 14

रायपुर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। ये वारदात 10 जून की शाम की है। लाखे नगर इलाके से नाबालिग लड़की को उसका प्रेमी घुमाने के नाम पर अपने साथ ले गया। जिस ब्वायफ्रेंड पर किशोरी भरोसा कर साथ गई थी, वह ऐसा शैतान निकाल कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसने प्रेमिका को दुष्कर्म का शिकार बना लिया। घटना की शिकायत मिलने के बाद अब शनिवार को पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें दो नाबालिग और एक बालिग युवक शामिल है। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है। पुरानी बस्ती थाने की टीम ने इन लड़कों की पहचान युवती की सुरक्षा की वजह से उजागर नहीं की है। ये बदमाश लाखे नगर के ही रहने वाले हैं।

लड़की बोली मुझे कुछ सुंघाया गया
पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने कहा है कि वो शाम के वक्त बाहर थी। घर लौटते वक्त उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे मिला। उसके साथ उसके दोस्त भी थे। लड़के उसे अपने साथ थोड़ी दूर घूम आने कहा। लड़की मान गई। थोड़ी देर बाद पास ही एक मकान के सामने ये लोग पहुंचे। लड़की का दावा है कि इन बदमाशों ने वहां उसे कुछ सूंघा दिया। इससे लड़की मदहोश हो गई। इसी हालत में लड़के उसे पहले कुछ देर घुमाते रहे। लड़की को सिर्फ ये समझ आ रहा था कि उसे कहीं ले जाया जा रहा है। कोई कैमिकल सुंघाए जाने की वजह से उसकी हिम्मत नहीं हुई कि वो विरोध कर पाए। फिर आस-पास के हिस्से में एक मकान में ले जाकर बारी-बारी से उसका रेप किया। लड़की को वहीं छोड़कर बदमाश भाग गए थे। काफी देर बाद वो घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुुंचा। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि उसे क्या सुंघाया गया और इस तरह का कैमिकल लड़के कहां से लेकर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.