बुर्किना फासो में आतंकवादियों ने की 11 पुलिसकर्मियों की हत्या

0 32

औआगादौगौः उत्तर बुर्किना फासों में अज्ञात आतंकवादियों ने 11 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है। स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा, ‘उत्तरी बुर्किना फासो में अज्ञात आतंकवादियों ने कल (सोमवार) को घात लगकार हमला किया तथा 11 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।’ सूत्रों के मुताबिक छह अन्य पुलिसकर्मी लापता हैं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो साहेल के कुख्यात क्षेत्र में स्थित है, जो आतंकवादी गतिविधियों और डाकुओं के लिए एक पनाहगार है। नाइजर और माली की सीमा से लगे देश बुर्किना फासो के उत्तरी क्षेत्र विशेष रूप से विभिन्न सशस्त्र समूहों के आतंकवादियों के हमले होते रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.