‘बाहुबली’ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने भी ली KOO ऐप पर एंट्री, फैंस के लिए लिखा खास मैसेज

0 13

[मामेन्द्र कुमार ] एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने माइक्रोब्लॉगिंग ऐप Koo पर एंट्री कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है और साथ ही अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने अपने कू अकाउंट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- उम्मीद है, आप सब लोग अच्छे होंगे और सुरक्षित होंगे। मेरे आधिकारिक कू एकाउंट का पालन कीजिए, जहां कुछ मज़ेदार अपडेट्स आने वाले हैं। शुक्रिया।

 

 

बता दें, कंगना रनौत काफी दिनों पहले कू ऐप पर एंट्री ले चुकी है। बीते दिनों उन्होंने यहां अपने विरोधियों को भी आने का खुला न्यौता दिया था। वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आ जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.