बजरंग दल द्वारा मुस्लिम युवक कि पिटाई, लगवाए जयश्रीराम के नारे, तीन गिरफ्तार

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुछ अतिवादी लोगों ने सरेआम एक मुस्लिम रिक्शेवाले को पीटते हुए ‘जयश्री राम’ के नारे लगवाए और सड़क पर उसका जुलूस निकाला. मारपीट व अपमान की इस घटना के तीन मुख्य आरोपी राजेश बैंड वाला,अमन गुप्ता और राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं. यह जानकारी कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने दी है.

बता दें कि कानपुर की एक बस्ती में दो पड़ोसी कुरैशा और रानी के परिवार में बाइक के मुद्दे को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था, इसमें कुरैशा ने रानी पर मारपीट की FIR की तो रानी ने कुरैशा के लड़कों पर छेड़खानी की. फिर बजरंग दल इस मामले में आया और उसने कल वहां जाकर प्रदर्शन किया. इस मामले में पिटते हुए पिता को बचाने के लिए उसकी बच्ची लिपटकर रोती रही लेकिन धर्म के नाम पर यह करने वालों को उस पर रहम नहीं आया. खास बात यह है कि पिटने वाले अफसार अहमद पर न कोई आरोप है और नहीं उसके खिलाफ कोई एफआईआर है.
वायरल वीडियो में रिक्शा चालक की सात साल की छोटी बच्ची अपने पिता को छोड़ देने की मिन्नतें करती हुई नज़र आ रही है. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि बाद में कुछ पुलिसकर्मी उस रिक्शा चालक को अपनी जीप से ले जा रहे हैं. हालांकि, जब असरार अहमद को भीड़ में पीटा जा रहा है तो उस दौरान पुलिस के लोग भी वहाँ मौजूद हैं.
