सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार आख़िर क्यों रहे “जानी दुश्मन “


अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी बॉलीवुड का जाना माना नाम है। 90 के दशक में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी दोनों ही बॉलीवुड पर राज किया करते थे। दोनों ने लगभग एक ही टाइम पर बॉलीवुड में एंट्री की थी, यूं तो यह दोनो तगड़े कॉम्पिटेटिव होने के साथ-साथ काफी अच्छी दोस्ती भी शेयर किया करते है,जो उनकी फिल्मों को भी दिखाई देती है। लोगों को फिल्म में इन दोनों की जोड़ी खूब लुभाती है, यही कारण है जो इनके फैंस इनकी फिल्में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते है। लेकिन इन दोनों की इस जोड़ी को नजर लग गई और इन दोनों के बीच मतभेद ने जगह ले ली।
मोहरा, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, दीवाने हुए पागल, धड़कन और कई सुपरहिट फिल्मों में दोनों ने एक साथ काम किया है। इन दोनों की जोड़ी एक समय पर बड़े पर्दे पर काफी हिट थी, यह दोनों साथ में फिल्म करके दर्शकों के दिल पर राज करते थे। यह दोनों जब भी बड़े पर्दे पर किसी भी फिल्म में साथ आते थे, उस फिल्म का हिट होना तो तय था।

इन दोनों के बीच संयोग भी कम नहीं रहे हैं। दोनों ने एक साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा और एक्शन हीरो के रूप में दोनों ने ही अपना नाम कमाया। साल 1994 में आई फिल्म मोहरा में इन दोनों की जोड़ी को कोई भुला ही नहीं सकता , उस वक्त की सबसे सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती थी। जिसमें सुनील शेट्टी ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था, वही अक्षय कुमार ने भी इस फिल्म में अपने किरदार में जान फूंकी थी। दोनों ने इसके बाद कई और फिल्मों में साथ काम किया।

वही एक बार इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा था कि वह परेशान करने वाले स्टार है, जब इस बात की जानकारी अक्षय को लगी तो उन्होंने तुरंत सुनील शेट्टी को फोन मिलाया और पैदा हुई गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की। अक्षय ने सुनील को विश्वास दिलाया कि उन्होंने फिल्म के कोई भी सीन नहीं कटवाए, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई और दोबारा यह दोनों दोस्त बन गए।