पूर्व सांसद अतीक अहमद पूरे परिवार के साथ AIMIM में हुए शामिल
समाजवादी पार्टी के गढ़ में असदुद्दीन ओवसी को बड़ी कामयाबी के रूप में अतीक अहमद के शमील होने को देखा जा रहा है.

यूपी चुनाव से पहले पूर्व सांसद अतीक अहमद पूरे परिवार के साथ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल हो गए हैं। पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद अपनी पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ ओवैसी की पार्टी AIMIM में शामिल हो गए हैं। आज शाइस्ता परवीन को ओवैसी की पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी। बता दें कि अतीक इस समय जेल में बंद हैं। माना जा रहा है कि प्रयागराज पश्चिमी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए AIMIM शाइस्ता को टिकट देगी।
यही नहीं, AIMIM के इस दांव से समाजवादी पार्टी की मुश्किलें जरूर बढ़ सकती हैं। मुस्लिमों पर दोनों पार्टियों का फोकस कुछ अधिक ही रहता है। एआईएमआईएम को प्रयागराज में गहरी पैठ रखने वाले अतीक अहमद के समर्थन से सपा की राह मुश्किल हो सकती है।मालूम हो कि पिछले एक साल से अतीक अहमद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। करेली, कसारी मसारी, चकिया, सिविल लाइंस, नवाब युसुफ रोड, हाईकोर्ट रोड, लूकरगंज सहित शहर के कई पॉश इलाकों में मौजूद उसकी संपत्तियों के अलावा चकिया स्थित उसके और उसके भाइयों और करीबियों सहित रिश्तेदारों के मकान प्रयागराज विकास प्राधिकरण ढहा चुका है। अभी कई संपत्तियों की पहचान की गयी है। अतीक और उसके करीबियों की खेतिहर जमीन और प्लॉट को भी योगी सरकार ने कब्जे में ले लिया है।
