पंजाब के नये मुख्यमंत्री होंगे चरणजीत सिंह चन्नी: कांग्रेस का बड़ा स्यासी दाव

Image source: Google

पंजाब:कांग्रेस ने चौंकाते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया सीएम घोषित कर दिया है. दिन भर सुखजिंदर सिंह रंधावा के सीएम बनने की चर्चा थी, लेकिन अंत में हरीश रावत ने ट्वीट करके चौंका दिया. 

कल शपथ ले सकते हैं चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के नये मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को सादे समारोह में शपथ ले सकते हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

पंजाब के नये मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन पहुंच चुके हैं. इस बीच, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

पंजाब के संभावित मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का पत्ता कट गया है. चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नये चीफ मिनिस्टर होंगे. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करके यह जानकारी दी.