बूढ़े हो चुके बॉलीवुड ये 5 सुपरस्टार्स,देखें केसे फिल्मों में दिखाए जाते हैं जवान
विशेष खबर:हिंदी सिनेमा के कलाकारों को पर्दे पर देखने में और असल ज़िंदगी में देखने पर काफी अंतर दिखाई पड़ता है. पर्दे पर कलाकार अपने रोल के मुताबिक़, मेकअप में नज़र आते है और वे काफी सुंदर दिखते है, जबकि असल ज़िंदगी में बिना मेकअप के देखने पर उनकी सुंदरता में कमी देखने को मिलती है. ऐसा ही कुछ हाल इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार्स का भी है. मेकअप का ही कमाल है कि वे 50 की उम्र पार करने के बावजूद पर्दे पर यंग दिखते हैं. आइए आज आपको ऐसे 5 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं।

01. शाहरुख खान
इस सूची में जाने माने अभिनेता शाहरुख़ खान का नाम भी शामिल है. 55 साल के हो चुके शाहरुख़ असल ज़िंदगी में बेहद बूढ़े दिखने लगे है. लेकिन मेकअप के चलते वे पर्दे पर धूम मचाते रहते हैं. उनके चेहरे से भी बिना मेकअप के बुढ़ापा साफ़ झलकता है. बता दें कि, शाहरुख़ खान 1992 से फिल्मों में काम कर रहे हैं.

02. सलमान खान
सलमान खान की गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक के रूप में होती हैं. सलमान खान 55 साल के हो चुके हैं और उनके चेहरे से बुढ़ापा साफ़ झलकता है. साल 1989 से लेकर अब तक सलमान बॉलीवुड में लीड एक्टर के रूप में काम कर रहे हैं. बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ थी. सलमान मेकअप के चलते बेहद हैंडसम लगने लगते हैं, जबकि उनकी असलियत तो आप तस्वीर में देखी ही चुके होंगे. मेकअप 55 की उम्र के सलमान को 35 का दिखाने का काम करता है.

03. रजनीकांत
दक्षिण भारत में रजनीकांत को भगवान माना जाता हैं और उनके फैंस उनकी पूजा करते हैं. रजनीकांत मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम करते हैं, हालांकि उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. 70 वर्षीय रजनीकांत फिल्मों में मेकअप के कारण आधी उम्र के लगने लगते हैं. बता दें कि, रजनीकांत के बेहतरीन अभिनय का हर कोई कायल है.

04. अजय देवगन
बात करते हैं अब बॉलीवुड के सिंघम यानी कि अजय देवगन की. अजय देवगन भी बीते 30 सालों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं. अजय के फ़िल्मी करियर की शुरुआत भी साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से हुई थी. फिल्म हिट रही थी. अजय 52 साल के हो चुके हैं, लेकिन अब भी वे फिल्मों में लीड एक्टर के रूप में सक्रिय है. अजय देवगन का रंग असल में काफी सांवला है हालाँकि मेकअप के कारण उनका रंग निखर जाता है और वे हैंडसम भी दिखने लगते हैं.

05. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार 53 साल की उम्र को पार कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब भी वे लीड एक्टर के रूप में काम कर रहे हैं. वे अपने से आधी उम्र की अभिनेत्रियों संग पर्दे पर रोमांस करते हुए देखें जाते हैं. साल 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार 30 सालों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं. फिल्मों में अक्षय बेहद हैंडसम नज़र आते हैं, जबकि असल में वे सफेदी से घिरे हुए रहते हैं. मेकअप के कारण वे हैन्सम लगने लगते हैं.
