दिल्ली सरकार द्वारा 23 अक्टूबर को “महाऋषि वाल्मीकि महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन।

केजरीवाल सरकार 23 अक्टूबर 2021 को सुबह 9 बजे त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महाऋषि वाल्मीकि महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है

दिल्ली: शिव सैनी, अध्यक्ष पटपड़गंज आम आदमी पार्टी ने बताया कि केजरीवाल सरकार 23 अक्टूबर 2021 को सुबह 9 बजे त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महाऋषि वाल्मीकि महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

शिव सैनी ने कहा की इस समारोह में दिल्ली के लोक प्रिय मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल, मुख्य अतिथि उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी विशिष्ट अतिथि एवं पीठासीन महामंडलेश्वर श्री कृष्ण शाह विद्यार्थी महाराज जी सम्मानित आतिथि होंगें।

इस अवसर पर आप सभी अपने साथियों के साथ महाऋषि वाल्मीकि महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सादर आमंत्रित हैं।

त्यागराज स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स जाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा अलग अलग जगह से बसों का बंदोबस्त किया गया है जिस में विशेष रूप से 23 अक्टूबर सुबह 9 बजे पटपड़गंज विधान सभा में कैम्प कार्यलय पर बस उपलब्ध कराया गया है। पटपड़गंज विधानसभा के सभी वार्ड अध्यक्ष व विंग अध्यक्ष से इस संबंध में कोआर्डिनेट किया जा सकता है। उन्हों ने सभी निवासियों से अनुरोध किया है की निर्धारित समय का ध्यान रख कर समय रहते स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स पहुंचने का कष्ट करें।

कार्यक्रम का स्थान- त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।
नोट:- कृपया सभी साथी समय से पहुँचें।

Jtoday