जर्नलिज्म टूडे श्रेष्ठ दुर्गापूजा सम्मान समारोह 2021 का भव्य आयोजन।

दुर्गा पूजा आयोजकों के परिश्रम एवं श्रम को सम्मान देने के लिये जर्नजिल्म टूडे टीम की ओर से श्रेष्ठ दुर्गापूजा सम्मान समारोह 2021 का आयोजन आसनसोल स्थित पटेल भवन के सभागार में आयोजन किया गया।

(जर्नलिज्म टुडे ब्यूरो सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा पूजा बहुप्रतिक्षित और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। उत्सव प्रेमी बंगाल के लोग दुर्गापूजा की वर्ष भर प्रतिक्षा करते और इसके लिये विशेष तैयारी करते हैं। पूरे वर्ष पढाई, उच्च शिक्षा के साथ नौकरी एवं जीविकोपार्जन के लिये राज्य से बाहर रहने वाले भी पूजा के दस दिन अपने घरों को लौट कर पूरे परिवार, दोस्तों के साथ दुर्गापूजा का आनंद लेते हैं।

दस दिनों की देवी अराधना के दिनों को खास बनाने के लिये आयोजकों एवं दुर्गापूजा कमेटियों की ओर से भी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जाती हैं। एक से एक पूजा मंडप, प्रतिमाएं, खास साज सज्जा, आकर्षक सजावट पूजा आयोजकों की ओर से की जाती है। इन पूजा आयोजकों के परिश्रम एवं श्रम को सम्मान देने के लिये जर्नजिल्म टूडे टीम की ओर से श्रेष्ठ दुर्गापूजा सम्मान समारोह का आयोजन आसनसोल स्थित पटेल भवन के सभागार में किया गया। यूं तो आसनसोल में सभी पूजा मंडप और प्रतिमाएं एक से बढकर एक थीं।

कई आयोजकों एवं पूजा कमेटियों को विभिन्न संगठनों की ओर से सम्मानित और पुरस्कृत किया गया. जर्नजिल्म टूडे की ओर से भी सम्मान समारोह का आयोजन कर आयोजकों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया. इस आयोजन में सहयोग और इसे सफल बनाने में शामिल सभी के प्रति जर्नजिल्म टूडे टीम ने आभार प्रकट किया है. जर्नलिज्म टूडे की ओर से श्रेष्ठ दुगापूजा आयोजकों को सम्मानित करने के साथ -साथ शैक्षणिक, चिकित्सा और सामाजिक कार्यों में भी योगदान के लिये माननीयों को सम्मानित किया गया।


श्रेष्ठ दुर्गापूजा के तहत पुरस्कृत किये गये पूजा कमेटियां।
श्रद्धालूओं के लिये बेहतर पूजा आयोजन में आसनसोल के आयोजकों ने प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी युद्ध स्तर पर तैयारियां की थीं . परिणामस्वरूप शिल्पांचल में एक से बढकर एक पूजा का आयोजन किया गया था. सभी दुर्गापूजा मंडपों में कोविड दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन कर आयोजन किये गये थे. जर्नजिल्म टूडे की ओर से इस वर्ष श्रेष्ठ पूजा मंडप के लिये कल्याणपुर के सेक्टर पूजा कमेटी को पुरस्कृत किया गया. द्वीतीय पूजा मंडप के रूप में कोर्ट रोड दुर्गापूजा कमेटी को पुरस्कृत किया गया. श्रेष्ठ प्रतिमा के रूप में आसनसोल के अपकार गार्डेन सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी को पुरस्कृत किया गया. द्वितीय प्रतिमा के रूप में राधानगर रोड एथलेटिक क्लब पूजा कमेटी को पुरस्कृत किया गया. श्रेष्ठ आध्यात्मिक पूजा के लिये आसनसोल में सार्वजनीन दुर्गापूजा महावीर अखाड़ा महावीर स्थान आसनसोल को पुरस्कृत किया गया।

शिक्षाविदों का सम्मान जर्नलिज्म टुडे सम्मान 2021
किसी भी देश, साम्राज्य और समाज के उन्नयन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है. शिक्षक ही किसी देश के विकास की सच्ची नींव रखते और उसे विकास की ओर से ले जाते हैं. शिक्षक समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाले और सम्मानित व्यक्तित्व होते हैं.जर्नलिज्म टूडे ने अपने स्तर से शिल्पांचल और राज्य में शिक्षा, समाज के कुशल मार्गदर्शन और स्टूडेंट्स के जीवन को संवारने में प्रयासरत शिक्षाविदों को सम्मानित करने का एक प्रयास सम्मान समारोह के दौरान किया. इन सम्माननीय शिक्षाविदों को सम्मानित कर हम खुद गोर्वांवित हुए. अपने अथक प्रयासों से समाज को शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हिंदी यूनिवर्सिटी हावड़ा कोलकाता के वाईस चांसलर डॉ दामोदर मिश्रा को आसनसोल नॉर्थ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट मनदीप सिंह लाली एवं सचिव मनोज भाष्कर ने सम्मानित किया. हिंदी यूनिवर्सिटी हावड़ा पश्चिम बंगाल का पहला हिंदी यूनिवर्सिटी है. जिसका शिलांयास मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था. डॉ दामोदर मिश्रा सर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी लगातार उन्नयन की ओर बढ रही है. अपने संबोधन में डॉ दामोदर मिश्रा ने कहा कि जर्नलिज्म टूडे की ओर से आयोजित श्रेष्ठ दुर्गापूजा सम्मान समारोह में स्वास्थ्य , शिक्षा , प्रशासन के क्षेत्रों से आमंत्रित माननीयों को तथा प्रतिमा, मंडप और पूजा कमेटियों आदि विषयों पर इस अंचल में जो अपने श्रेष्ठत्व को प्रदर्शित कर सके हैं. उनको सादर सम्मानित किया गया. यह निश्चय ही खुशी का विषय है. देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध अशुभ शक्ति पर शुभ शक्ति की विजय है . देश व संसार के लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. देवी दुर्गा देवताओं को समन्वित शक्ति का प्रतीक है. सामूहिक जागाण , सचेतना से महामारी कोरोना पराजित होगा. जर्नलिज्म टूडे के इस आयोजन का यही मूल संदेश है।
काजी नजरूल यूनिवर्सिटी के अधीन संचालित बीबी कॉलेज के उन्न्यन और शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु को लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अमित गुप्ता ने सम्मानित किया. बीबी कॉलेज में जिले में सर्वाधिक स्टूडेंट्स अध्ययन करते हैं. परंपरागत पाठ्यक्रमों के समानांतर कई पेशेवर पाठ्यक्रमों का संचालन भी किया जाता है. जिले के शिक्षण संस्थानों में बीबी कॉलेज का काफी सुनाम है।


चिकित्सकों को किया गया सम्मानित।
देश और समाज में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है. चिकित्सा पेशा जरूर है. लेकिन असल में यह एक बड़ी और निस्वार्थ सेवा है. वैश्विक महामारी के दौरान अपने प्राणों की परवाह न कर मरीजों और आम नागरिकों के सेवा में निरंतर लगे रहने वाले चिकित्सकों को जर्नलिज्म टूडे की टीम की ओर से सम्मानित करने का एक प्रयास किया गया।

पश्चिम बर्दवान जिला अस्पताल के सुप्रिंटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास, इएसआई अस्पताल आसनसोल के सुप्रिंटेंडेंट डॉ अतनु भद्र, वरिष्ठ कॉर्डियोलोजिस्ट सह एचएलजी अस्पताल आसनसोल के कॉर्डियो रोग विशेषज्ञ डॉ रमन राज, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन सह एचएलजी अस्पताल के न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ सोहाग बोस,अनुभवी जनरल एन लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अमित गुप्ता को उत्तरी एवं स्मृति चिंह प्रदान कर सम्मानित किया गया. एचएलजी अस्पताल आसनसोल एवं उनके चिकित्सकों के टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. बेहतर एवं अत्याधुनिक ढांचागत विस्तार , निरंतर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करने के प्रयास के लिये वे विशेष सम्मान के पात्र हैं।

नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी किये गये सम्मानित।
कार्यक्रम में शामिल नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट नरेश अग्रवाल एवं फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स फॉस्बेक्की हेडक्वार्टर के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट पवन गुटगुटिया ने सम्मानित किया. निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने दुर्गापूजा कमेटियों को सम्मानित करने के जर्नलिज्म टूडे के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पूजा आयोजक दिन रात एक कर अपने आयोजन को बेहतर करने का प्रयास करते हैं. उनके प्रयास को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. उन्होंने जर्नलिज्म टूडे आसनसोल के टीम को उनके बेहतर प्रयास के लिये सराहना का पात्र बताया. उन्होंने जर्नलिज्म टूडे के टीम के सफलता और उज्जवल भविष्य की कामना की. आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट नरेश अग्रवाल ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन की नितांत आवश्यकता है. श्री नरेश अग्रवाल ने कहा कि शिल्पांचल में एक से एक बेहतर पूजा और आयोजन होते हैं. सभी पूजा कमेटियां पूरे जोश के साथ अपने बेहतर आयोजन में जुटे रहते हैं. श्रद्धालूओं को एक से बढकर एक पूजा की झांकी और आकर्षक पूजा मंडप और प्रतिमाओं के दर्शन होते हैं. आयोजकों के साथ साथ प्रतिमा शिल्पी, मंडप शिल्पी सभी परिश्रम करते हैं. इसलिये सभी का सम्मान अनिवार्य है. फॉस्बेक्की के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट हेडक्वार्टर पवन गुटगुटिया ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिये जर्नलिज्म टूडे के टीम की सराहना करते हुए कहा कि आयोजकों के परिश्रम को सम्मानित करने का यह बेहतर मंच रहा. इसके साथ साथ शैक्षणिक संस्थानों के पदाधिकारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किये जाने की उन्होंने काफी सराहना की। उन्होंने जर्नलिज्म टूडे के टीम के प्रति बेहतर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके सफलता की कामना की। सार्वजनिन दुर्गापूजा महावीर अखाड़ा महावीर स्थान आसनसोल पूजा कमेटी के प्रेसिडेंट सोमनाथ गोराई, सचिव अरविंद कुमार साव, कोषाध्यक्ष विवेक बर्नवाल, संयुक्त सचिव आशिष भगत, संयुक्त कोषाध्यक्ष अंकित खैतान को निगम बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में शामिल होने वालों और इसके सफल आयोजन में सहयोग के लिये जर्नलिज्म टूडे के टीम की ओर से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।