‘ओमिक्रोन’ के डर से ट्रैवल बैन लगा रहे देशों को WHO की सलाह.
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का डर पूरी दुनिया में नजर आ रहा है. भारत सरकार ने भी इसे लेकर राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है.

WHO की सलाह, देश ट्रैवल बैन लगाने से करें परहेज
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को देशों को सलाह दी है कि वे कोरोना वायरस के नए ओमिक्रोन वैरिएंट यात्रा प्रतिबंध न लगाएं क्योंकि सरकारें और वैज्ञानिक यह निर्धारित करने का प्रयास कर रहे हैं कि फिलहाल उपलब्ध कोरोना वैक्सीन इस स्ट्रेन के खिलाफ कितना सुरक्षा प्रदान करेंगे. आपको बता दें कि दवा निर्माता मॉडर्न प्रमुख ने हाल ही बयान जारी किया था कि मौजूदा कोविड-19 वैक्सीन ओमिक्रोन के खिलाफ कम प्रभावी होंगे. जिसके बाद से वित्तीय बाजारों में तेजी से गिरावट आई है. यूरोप और एशिया में व्यापक गिरावट के एक दिन बाद MSCI के दुनिया भर के शेयरों में 1.39% की गिरावट आई.
महाराष्ट्र में ‘ओमिक्रोन’ पर सख्त पहरा
महाराष्ट्र सरकार ने जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है. जिन देशों के नाम सूची में शामिल हैं उन देशों से आने वाले यात्रियों को नेगेटिव रिपोर्ट के बाद भी क्वारंटाइन में रहना होगा. वहीं, भारत के दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है. बता दें कि पहले ही भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ट्रेवल हिस्ट्री बताना जरूरी करने के साथ ही कई नियमों को सख्त किया है.
