10वीं पास के लिए निकली वायुसेना में ‘कुक की नौकरी’
IAF Group C Recruitment : खाना बनाने का हुनर और शौक है व 10वीं पास हैं तो आपके लिए भारतीय वायुसेना में सरकारी नौकरी का शानदार मौका है. भारतीय वायुसेना ने ग्रुप सी सिविलियन कैटेगरी के अंतर्गत कुक पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर फोर्स बीदर और कामंडेंट एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद के अंतर्गत हो रही है.

IAF Group C Recruitment : भारतीय वायुसेना के हेडक्वॉर्टर ट्रेनिंग कमांड ने ग्रुप सी सिविलियन पदों (कुक) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर फोर्स बीदर और कामंडेंट एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद के अंतर्गत हो रही है. इस भर्ती का विज्ञापन 18 से 24 दिसंबर 2021 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है. इस भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने से 30 दिन तक करना है. नोटिस के अनुसार एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर फोर्स बीदर में कुक की दो वैकेंसी है. जबकि कमांडेंट एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद में कुक की 3 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना है.
नोटिस के अनुसार कुक पदों के लिए उम्मीदवारों के लिए कम से कम 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही कुकिंग का कम से कम एक साल का अनुभव भी होना चाहिए. नोटिस में कहा गया है कि कुक पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. आवेदन प्रक्रिया के बाद परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी.
IAF Group C Recruitment : आयु सीमा
वायुसेना में कुक पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होना चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और दिव्यांग उम्मीवारों को 10 साल की छूट मिलेगी.
