खादिम ए इंसानियत फाउंडेशन प्रशासन व अन्य संस्थाओ द्वारा मुफ़्त वेक्सिन कैम्प।
कोविड वेक्सिनेशन मुहिम की पूर्ण कामयाबी के लिये सभी धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाए सरकार का साथ दे : फारूक सिद्दीकी
नई दिल्ली: मशहूर सामाजिक संस्था खादिम ए इंसानियत फाउंडेशन अपने प्रेसिडेंट फारूक सिद्दीकी के सफल नेतृत्व मे पिछले काफी समय से देश भर मे समाजी कार्य कर रही है इस संस्था द्वारा कोरोना काल मे किये गयी कार्यो की चौतरफा सराहना हुई है ! सरकार ,गैर सरकारी संस्थाओ,सांसदो, विधायको, पार्षदों, सामाजिक कार्यकरताओ , दूरदर्शन सहित कई मीडिया हाउस और बॉलीवुड से जुड़े काफी लोगो ने भी इसको खूब सराहा! कोविड की पहली व दूसरी लहर मे कई मीडिया हाउस और सेलिब्रेटी ने उनका नम्बर परेशान लोगो को अपने ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया पर शेयर और इंप्लिफाइ भी किया था जिससे काफी लोगों की लाभ पहुंचा!
आज दक्षिणी दिल्ली के गांधी पार्क मे लगाये गये कोविड वेक्सीन कैम्प पर हमारे रिपोर्टर से बात करते हुए फारूक सिद्दीकी ने बताया कि दोबारा धीमी गति से बड़ते हुए कोविड के केसो और ओमिकरोन मे मंडराये संकट को देखते हुए इस वक़्त की सबसे बड़ी ज़रूरत ये है कि आने वाले कोविड की अन्य किसी भी संभावित लहर के लिये हम सब देशवासी पहले ही तैयार रहे, जिसमे सभी देशवासियों का पूर्ण वेक्सिनेट होना सबसे पहला कदम है सभी को जल्द ही अपना टीकाकरण करवा लेना चाहिये और जिनका वेक्सिनेशन हो गया है वो अपने आप को कोविड से बचने के लिये सरकार द्वारा बताये गए अन्य मापदंडों का भी पालन करे जैसे मास्क और सामाजिक दूरी, अभी किसी भी ढिलाई बरतने की बिलकुल भी गुंजाइश नही है! ज्ञात रहे फारूक सिद्दीकी और उनकी संस्था अन्य साथी संस्थाओ और प्रशासन के सहयोग से गली गली वेक्सीन मुहिम चला रही है ! गांधी पार्क मे हुए कैम्प मे मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता हाजी शब्बन ने कहा कि सभी नागरिको को और विशेषकर धार्मिक स्थलों को अपने दरवाज़े इस सरकारी कार्य के लिये खोलने चाहिये और धार्मिक स्थलों से वेक्सीन के लिये जागृति लाई जाये !
फारूक सिद्दीकी ने कहा कोविड के विरुद्ध अभियान की ज़िम्मेदारी केवल सरकार की ही नही बल्कि ये सभी देश वासियो की बराबर की ज़िम्मेदारी है! 100% कोविड वेक्सिनेशन के लिये धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओ को आगे आकर अपने इलाको मे इस मुहिम मे भागीदारी करनी चाहिये! जिस तरह सभी राजनीतिक दल चुनाव के समय डोर टू डोर बूथ बूथ अभियान चलाते है या समय समय पर घर घर जाकर किसी विषय पर सिग्नेचर कैम्पेन या पार्टी के लिये सदस्यता अभियान चलाते है उन्हे देश के संकट के समय मे भी अपना दायित्व निभाते हुए ऐसे ही वेक्सिनेशन महाअभियान का हिस्सा बनना चाहिये और घर घर जाकर वेक्सिनेशन मुहिम के लिये भी सहयोग करना चाहिये!
फारूक सिद्दीकी ने आगे कहा कि कोविड वेक्सिनेशन के लिये समाज के सभी वर्गो और अंतिम पँक्ति के देशवासी तक पहुँचने के लिए धार्मिक स्थलों- मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारो ,चर्च इत्यादि को विशेष सहयोग करते हुए आगे आना चाहिये और अपने दरवाज़े इस कार्य के लिये खोलने चाहिये और टीका करण के लिये समाज मे चेतना लानी चाहिये ! फारूक सिद्दीकी ने जो धार्मिक, राजनीतिक ,आर डब्लू ए और सामाजिक संगठन इसमे सहयोग कर रहे है उनका विशेष धन्यवाद भी किया!
Jtoday
