जॉर्डन की संसद में आपस में उलझ गए सांसद, जमकर हुई मर पीट
जॉर्डन की संसद में असहज कर देने वाला यह वाक्या तब हुआ जब सदन में संविधान में संशोधन को लेकर बहस चल रही थी. इसी दौरान एक सांसद सदन में कुछ असंसदीय टिप्पणियां करते हुए कार्यवाही में बाधा पहुंचा रहा था. ऐसे में स्पीकर द्वारा उसे रोके जाने पर मामला उग्र हो गया.

अम्मान: जॉर्डन की संसद में सांसदों के मारपीट का एक वीडियो (Jordan Parliament Viral Video)सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, संविधान में संशोधन विधेयक को लेकर बहस के दौरान जुबानी जंग ने तब मारपीट का रूप ले लिया, जब स्पीकर ने कार्यवाही में बाधक बन रहे एक सांसद को बाहर जाने का आदेश दिया. बस फिर क्या था, संसद भवन में ही सांसद एक दूसरे को थप्पड़ और लात-घूंसे मारते दिखे. अफरा-तफरी के बीच कुछ सांसद जमीन पर गिर पड़े.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस झगड़े में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. इस घटना के दौरान सदन में मौजूद एक सांसद खलील अतियेह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सदन में इस तरह का व्यवहार कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा.
हालांकि इस तरह के व्यवहार के चलते दुनिया में देश की छवि को बहुत नुकसान पहुंचता है. सदन में मौजूद अन्य सांसदों ने घटना को अनावश्यक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की है. वहीं, इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया था.
गौरतलब है कि जार्डन में 1952 में संविधान अपनाए जाने से लेकर अब तक देश में अब तक 29 बार जार्डन संविधान संशोधन हो चुका है.
Several deputies engaged in a fight inside Jordan’s parliament on Tuesday. Live footage on state media showed several MPs punching each other in chaotic scenes that lasted a few minutes https://t.co/4WVq2L1Div pic.twitter.com/Z4wBA59NgE
— Reuters (@Reuters) December 28, 2021
