10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरिया , जल्द करें आवेदन
मुख्यालय दक्षिणी कमान, पुणे ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी 15 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियो का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

मुख्यालय दक्षिणी कमान पुणे ने सब डिविशनल ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की लास्ट डेट में सिर्फ 3 दिनों का समय और बचा है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ambala.cantt.gov.in के जरिए 15 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.
कुल 97 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़कर इन पदों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं.
10th pass govt jobs 2022: रिक्त पदों की संख्या
सब डिविशनल ऑफिसर (II) – 89 पद
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 7 पद
हिंदी टाइपिस्ट – 1 पद
10th pass govt jobs 2022: शैक्षणिक योग्यता
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अग्रेजी में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए. वहीं सब डिविशनल ऑफिसर और हिंदी टाइपिस्ट के पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं. अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
10th pass govt jobs 2022: आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थी के आयु की गणन 15 जनवरी 2022 से की जाएगी. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.
