लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, उन्हें वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

स्वर कोकिला और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ गई है और उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है. हाल ही में खबरें थी कि उनके हालत में सुधार है.

स्वर कोकिला और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ गई है और उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है. हाल ही में खबरें थी कि उनके हालत में सुधार है. 92 वर्षीया गायिका हाल ही में कोरोना से संक्रमित पाई गईं थीं जिसके बाद उन्हें 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज डॉ प्रतीत समदानी और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है.

डॉक्टर ने जारी किया बयान

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि, दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, उनकी हालत नाजुक है. वह वेंटिलेटर पर हैं. वह अभी भी आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी.

लगातार अपडेट दे रहे हैं डॉक्टर

लता मंगेशकर को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में COVID-19 के हल्के लक्षणों का पता चलने के बाद भर्ती कराया गया था. इससे पहले उसी दिन, यह बताया गया था कि गायक वेंटिलेटर से बाहर थे और मामूली सुधार दिख रहा था. जिस दिन से लता जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर नियमित रूप से किसी भी अटकलों को खारिज करने के लिए स्वास्थ्य अपडेट साझा कर रहे हैं.

टीम ने जारी किया था बयान

लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बाद में, लता जी की टीम ने अफवाहों का जवाब दिया और कहा, “सभी से एक अपील. कृपया किसी भी तरह की झूठी खबरों को हवा न दें. लता दीदी इलाज के तहत आईसीयू में हैं. डॉ. प्रतीत समदानी और डॉक्टरों की उनकी टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है. परिवार और डॉक्टरों को स्पेस दें. आइए हम लता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और घर लौटने की प्रार्थना करें. ”

भारत रत्न हैं लता मंगेशकर

लता मंगेशकर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित हैं. उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है. भारत की कोकिला कहलाने वाली लता मंगेशकर ने हजारों गाने गाए हैं. उनके कुछ लोकप्रिय ट्रैक में “लग जा गले,” “लुका छुपी,” “एक प्यार का नगमा है,” और “आज फिर जीने की तमन्ना” शामिल हैं.

Input:- Prabhat Khabar