नेशनल एजुकेशन समिट अवार्ड शिक्षकों को हौसला प्रदान करता है: मोहम्मद अमीन

एडुकासियो वर्ल्ड, द वर्ल्ड ऑफ एजुकेशन द्वारा रैडिसन होटल, गुड़गांव में किया गया।

नेशनल समिट अवार्ड कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर के मोहम्मद अमीन उद्धघाटन करते हुए।

 गुड़गांव: नेशनल समिट अवार्ड कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षकों और शिक्षार्थियों को सम्मानित करने का बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। एक अवॉर्ड संगोष्ठी में कार्यक्रम का दीप जला कर उद्धघाटन मे मोहम्मद अमीन, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंखयक मोर्चा नई दिल्ली के ऑफिस इंचार्ज ने की। उन्हों ने कहा कि शिक्षा समिट में भाग लेना मैं ख़ुद को सौभाग्य महसूस करता हूं। आप को बता दें की इसका आयोजन एडुकासियो वर्ल्ड, द वर्ल्ड ऑफ एजुकेशन द्वारा रैडिसन होटल, गुड़गांव में किया गया था। जिस में आयोजको ने भी प्रभाव का जश्न मनाया और सभी को प्रेरित करने के लिए शिक्षाविदों की कड़ी मेहनत पर प्रकाश डाला।

पैनलिस्टों का एक समूह मौजूद था जिन्होंने एनईपी 2020 के बारे में विस्तार से चर्चा की। जहां उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण एनईपी चार स्तंभों पर आधारित है जो एक्सेस, इक्विटी, गुणवत्ता और जवाबदेही हैं। इस नई नीति में 5+3+3+4 संरचना होगी जिसमें 12 साल की स्कूली शिक्षा शामिल है। अंत में एडुकासियो वर्ल्ड सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई देता है और उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है।

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता