बिजली सप्लाई ट्रांसफार्मर के मार्केट में सर्वोकोन का महत्त्वपूर्ण योगदान: हाजी कमरुद्दीन
नई दिल्ली: (जर्नलिज्म टुडे संवाददाता) पावर कंडीशनिंग इनवर्टर और पावर ट्रांसफॉर्मर की दुनिया में सबसे आगे आज अगर कोई नाम भारत में लिया जाता है तो वह सर्वकोन इलेक्ट्रॉनिक्स है। सर्वोकॉन एलीक्रोमा 2023 में 16000 केवीए के जबरदस्त क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर की एक नुमाइश चल रही है। इसमें दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रोनिक्स और एलाइड इलेक्ट्रॉनिक्स शो और ट्रांसमिशन एंड डिसट्रीब्यूशन मेला का आयोजन 18 से 22 फरवरी 2023 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो में चल रहा है। इसी के साथ सर्वोकॉन पावर सप्लाई सेगमेंट में भी अपनी धमाकेदार एंट्री की है। सर्वोकॉन के पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर को पहले से बिजली विद्युत बोर्ड के जरिए मान्यता प्राप्त है।
पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर सप्लाई के इस उभरते प्लेयर ने झारखंड विद्युत बोर्ड, उत्तर प्रदेश विद्युत बोर्ड और मध्यप्रदेश विद्युत बोर्ड को भी इस ओर आकर्षित करने का योजना बनाया है बल्कि उन सरकारों से सर्वोकॉन ने आवेदन भी दिया है। सर्वोकॉन के माध्यम से पेश किए गए हाई क्वालिटी में सुधार लाने और देश में नई एनर्जी से खुद को टेक्निक के मामले में सबसे आगे हमेशा सर्वोकॉन ने रखा है। इसमें सप्लाई के मैदान को आगे ले जाना उसके साथ यह हाई क्वालिटी के ट्रांसफार्मर बिजली सप्लाई को आसान बनाने का प्रावधान भी है।
सर्वोकॉन के डायरेक्टर हाजी कमरुद्दीन ने जर्नलिज्म टुडे संवाददाता को बताया कि हमने देश में पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के मार्केट को लीड करने में खुद को आगे रखा है और सर्वोकॉन जो ट्रांसफर बाजार की न सिर्फ कयादत करेगा बल्कि सर्वोकॉन के नए हाई क्वालिटी वाले ट्रांसफार्मर को लेकर 2023 की नुमाइश में जिसमें बाजार की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने का विशेष छमता है। उन्हों ने कहा कि हमारी टीम हमेशा से अपने कस्टमर को सबसे बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट सप्लाई करने के लिए न सिर्फ प्रतिबद्ध है बल्कि हमेशा उनको कोई परेशानी या कोई दुविधा न हो इस पर हमारी टीम विशेष तौर पर ध्यान रखती है। ट्रांसफार्मर की दुनिया में एक नए बदलाव की ओर हाजी कमरुद्दीन ने इशारा किया और कहा कि आगे भी हम अपनी कोशिश से भारत को एनर्जी की ओर मुख्य धारा में लाएंगे और यह हमारे टीम की एक विशेषकर टेक्निकल की ओर एक बड़ा कदम भी है। अगर हमने अपने कस्टमर के हित को ध्यान में रखकर के कोई प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है तो उसको हम पूरा ध्यान भी करते हैं। इस साल “एलीक्रोमा 2023” में सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर, ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टेबलाइजर, ऑनलाइन यू पी एस, गीज़र, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर इत्तियादी कई ट्रांसफॉर्मर के अलावा बिजली के प्रॉडक्ट को भी नुमाईश में उतारा गया है।
