केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज़ गंज में परीक्षण कैम्प कार्यक्रम।
नई दिल्ली: तीन दिवसीय कब चतुर्थ चरण परीक्षण कैम्प का आयोजन केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज़ गंज में कार्यक्रम संपन् हुआ | इस कार्यक्रम में 58 केंद्रीय विद्यालयों (दोनों पाली) के 241 कब ने 47 अनुरक्षको के साथ भाग लिया|
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के.सी. मीणा सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली संभाग को एन.सी .सी तथा स्काउट कलर पार्टी द्वारा स्कार्फ पहनाकर किया गया| प्राचार्य डॉ. आर. के. शर्मा द्वारा पौधा भेंट कर हरित स्वागत किया गया| द्वीप प्रज्वलन कर रंगारंग कार्यक्रम द्वारा कैंप का उद्घाटन हुआ| ध्वजारोहण कर विधिवत कैम्प का शुभारम्भ हुआ | इसमें दस वर्ष तक के बच्चों ने ज़ोर शोर से भाग लिया| दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण भव्य कैम्प फायर था| इसकी कैम्प में महत्वपूर्ण भूमिका होती है| जिसमे कब चारो दिशाओ से आकर अग्नि प्रज्वलित कर सौहार्द, प्रेम और शांति की प्रार्थना करते है| कब ने पूरे जोश से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, चित्र प्रदर्शनी, मॉडल प्रदर्शन,नृत्य तथा गायन के कार्यक्रम में भाग लेकर किया| छोटे छोटे प्राथमिक विभाग के बच्चो द्वारा इस कार्यक्रम के प्रति अपार उत्साह दिखा| के.वी एंड्रयूज़ गंज आ कर बच्चे बहुत प्रसन्न थे |
