‘देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता’-PM MODI

NEW DELHI-विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जान देने वालों वीरों को याद किया. इस पावन मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, जिसमें कहा कि ,
“देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी. उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है.बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 14 अगस्त का दिन ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है.
ये बात पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही है. पीएम मोदी ने इसकी वजह भी बतायी है. उनका कहना है कि इस दिन नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा था. उनकी बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने का फैसला किया गया है.
