बिहार में पंचायत चुनाव का एलान , 24 सितंबर से 11 चरणों में इलेक्शन
Bihar Panchayat Chunav 2021 बिहार में पंचायत चुनाव का होना अब तय हो गया है। इस बार राज्य में 11 चरणों में चुनाव होंगे। इसका नोटिफिकेशन 24 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। 24 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा।

Patna:11 चरणों में चुनाव कराने का प्रस्ताव स्वीकृत
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल 11 चरणों में चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया था। जिसे स्वीकृति दे दी गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना 24 अगस्त 2021 को जारी की जाएगी। 11 चरणों में होने वाले चुनाव पहले दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में कराए जाएंगे। जो क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं वहां चुनाव बाद में होंगे और चरणवार कराए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव ने बताया की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को होगा। सितंबर महीने में दो दिन मतदान होंगे। दूसरे चरण का मतदान 29 सितंबर को होगा। इसके बाद अक्टूबर में आठ, 20 और 24 तारीख को वोट डाले जाएंगे। नवंबर महीने में तीन, 15, 24 और 29 नवंबर को वोट पड़ेंगे। जबकि दिसंबर महीने में दो अलग-अलग तिथियों में मतदान होगा। आठ दिसंबर के बाद 12 दिसंबर को अंतिम मतदान होगा।
इन तिथियों में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 11 चरणों में होंगे चुनाव
पहला मतदान 24 सितंबर और दूसरा 29 सितंबर को
अक्टूबर महीने में 08, 20 और 24 तारीख को वोट डाले जाएंगे
नवंबर महीने में 03, 15, 24 और 29 तारीख को वोट पडेंगे
दिसंबर में 08 और 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
24 अगस्त 2021 को पंचायत चुनाव मतदान की अधिसूचना जारी होगी।
– बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाद में चरणवार कराए जाएंगे मतदान
– पहले उन जिलों में चुनाव जो बाढ़ की चपेट से बचे हुए हैं
– राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की मुहर
