शिल्पा शेट्टी का ये पोस्ट मैंने गलती की लेकिन…वायरल

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लगाया हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. पोस्ट में लिखा है, हम कुछ गलतियां किए बिना अपने जीवन को रोचक नहीं बना सकते. हम आशा करते हैं कि वे खतरनाक गलतियां या गलतियां नहीं होगी जो अन्य लोगों को चोट पहुंचाती है. लेकिन गलतियां होगी.

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्र जेल में हैं. उनके गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा लगातार खबरों में बनी हुई है. हालांकि पहले एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थी, लेकिन इन दिनों वो कई मोटिवेशनल कोट शेयर कर रही है. अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो गलतियों के बारे में बता रही है.

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक बुक का एक पेज पोस्ट किया जिसमें ‘गलतियों’ के बारे में बात की गई है. इसमें सोफिया लॉरेन का एक कोट लिखा है. इसमें लिखा हुआ है, हम कुछ गलतियां किए बिना अपने जीवन को रोचक नहीं बना सकते. हम आशा करते हैं कि वे खतरनाक गलतियां या गलतियां नहीं होगी जो अन्य लोगों को चोट पहुंचाती है. लेकिन गलतियां होगी. ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

इस पोस्ट के लास्ट लाइन में लिखा है, मैं गलतियां करने जा रही हूं और मैं खुद को इसके लिए माफ करूंगी और उनसे सीखूंगी. साथ ही शिल्पा शेट्टी ने एक स्टीकर लगाया है, जिसमें लिखा है, मैंने गलती की लेकिन यह ठीक है. बता दें कि राज कुंद्रा के गिरफ्तारी के बाद से ही एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था.