मुजफ्फरनगर:राकेश टिकैत बोले-सिर्फ यूपी नहीं बल्‍कि‍ पूरा देश अपने दम पर जीतेंगे

किसानों की भीड़ देख भाजपा सांसद वरुण गांधी हैरान,किसानों को मिला BJP सांसद वरुण गांधी का साथ

 

Image Source-google

मुजफ्फरनगर: में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत हो रही है।  महापंचायत में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से किसान महापंचायत में पहुंचे हैं। मंच से संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद की घोषणा की है। इससे पहले 25 सितंबर को भारत बंद की घोषणा की गई थी। लेकिन अब इसे बदल दिया गया है।

राकेश टिकैत ने कहा सरकार बातचीत को तैयार नहीं

मुजफ्फनगर की जमीन पर पैर नहीं रखेंगे, जब जीत होगी तभी हम यहां आएंगे। राकेश टिकैत ने कहा सरकार ने बात करने को तैयार नहीं है। उसने बात करनी बंद कर दी है। हम बात करना चाहते हैं पर सरकार लगता है इसका कोई समाधान नहीं चाहती है। उन्‍होंने कहा कि अब मिशन सिर्फ यूपी नहीं बल्कि देश को बचाना है। पूरे देश के मुद्दे उठाएंगे।

किसानों को मिला BJP सांसद वरुण गांधी का साथ, कहा- वे हमारे ही खून, उनका दर्द समझें

कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीआईसी मैदान में जारी किसान महापंचायत के बीच प्रदर्शनकारी किसानों को भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी का साथ मिला है। भले ही केंद्र सरकार और पार्टी कृषि कानूनों की वापसी को नकार रहे हैं, मगर भाजपा सांसद वरुण गांधी किसानों के पक्ष में आज आवाज उठाते दिखे। किसान महापंचायत के इतर रविवार को बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने किसानों का दर्द समझने की अपील की है और कहा है कि वे अपने ही खून हैं और हमें उनका दर्द समझना होगा।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मुजफ्फरनगर में आज लाखों किसान धरना प्रदर्शन में जुटे हैं. वे हमारे ही लोग हैं. हमें उनके साथ सम्मानजनक तरीके से फिर से पेश आने की जरूरत है. आगे उन्होंने लिखा कि किसानों के दर्द, उनके दृष्टिकोण को समझें और उनके साथ जमीनी लोगों से जुड़ें.

आपको बता दें कि अगले वर्ष की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए किसानों के इस प्रदर्शन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया जा रहा है. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे विभिन्न राज्यों में फैले 300 किसान संगठनों के किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं, जहां 5,000 से अधिक लंगर (भोजन स्टाल) लगाए गए हैं.

शनिवार शाम से ही संगठनों के झंडे और अलग-अलग रंग की टोपी पहने किसान बसों, कारों और ट्रैक्टरों के जरिए यहां पहुंचते देखे गए. आयोजन स्थल के आसपास कई चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं. जीआईसी कॉलेज के मैदान तक पहुंचने में असमर्थ लोगों को कार्यक्रम देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं.