AMU के शैक्षणिक स्तर की गिरावट के ज़िम्मेदार सिर्फ़ कुलपति हैं: डॉक्टर जसीम मोहम्मद

इंडिया टुडे ने कीया 2021 के सर्वे में ख़ुलासा, कुलपति तारिक मंसूर इस्तीफ़ा दे : पूर्व मीडिया सलाहकार एएमयू.

                                                                          Image Source : Google
जर्नलिज्म टुडे संवाददाता
अलीगढ़ : इंडिया टुडे पत्रिका ने अपने सितम्बर 2021 के अंक में उत्तर भारत के बहुत सारे नए कॉलेज और यूनिवर्सिटी को भी ख़ुश कर दिया। वैसे समाचार पत्र या पत्रिका का काम शैक्षणिक संस्थाओं को प्रमाण पत्र देना और प्रशस्ति पत्र बाटने काम नहीं होता पर नव भारत की गाथा कुछ और ही स्वीकार है। उत्तर भारत के अच्छे कॉलेज के सर्वे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉलेजो में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम अब जोड़ा जाने लगा है। हालाँकि विश्वविख्यात यूनिवर्सिटी अब भारत सरकार के NIRF के रैंकिंग की गिरावट के वजह से एवं प्रशासनिक अमला के कुप्रशासन की वजह भी मानी जा सकती है। जबकि NIRF की रैंकिंग मौजूदा कुलपति तारिक मंसूर के आने से पहले 10वाँ स्थान पर था लेकिन अब गिरकर 31वाँ हो चुका है।
इंडिया टुडे की सर्वे ने AMU के ज़ाकिर हुसैन इंजिनीरिंग कॉलेज को सबसे ख़राब यानी 16वाँ रैंक से देकर नवाज़ा है जबकि AMU के ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को गिराकर 10वाँ स्थान पर जगह मिली है। ख़ुशी की बात भी है, एग्रीकल्चर विभाग में एएमयू को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है जबकि जामिया मिल्लीय इस्लामिया नई दिल्ली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। विधि विभाग के छात्र छात्राओ ने हमेशा की तरह बाज़ी मारी है इस बार विधि विभाग ने चौथा रैंक हासिल किया है।
हैरत की बात तब हुई के AMU जैसी विश्वविख्यात यूनिवर्सिटी का ग्राफ़ गिरकर काफ़ी नीचे आ गया। एएमयू के मैनज्मेंट विभाग, कम्प्यूटर साइन्स विभाग, कामर्स विभाग और साइन्स विभाग का स्नातक ग्रूप के नामों का दूर दूर तक कोई अता पता नहीं है।
इंडिया टुडे की सर्वे को देखकर अलीग बिरादरी में काफ़ी मायूसी है और रोष भी। इस मौक़े पर एएमयू के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉक्टर जसीम मोहम्मद ने कहा कि इंडिया टुडे एक पत्रिका है और उनका रैंक देने का आँकड़ा कुछ और है। पत्रिका ने सात हिस्सों में सर्वे को विभाजित किया है। उन्होंने कहाँ की AMU की शैक्षणिक गिरावट मौजूदा कुलपति तारिक मंसूर के आने के साथ शुरू हो गई थी। एन॰आई॰आर॰एफ़॰ की रैंकिंग की लगातार गिरावट हो रही है जो अलीग़ बिरादरी के लिए अफ़सोस का मक़ाम है। डॉक्टर जसीम मोहम्मद ने कहाँ की इंडिया टुडे की पिछले आँकड़े को जिस प्रकार प्रचार AMU कुलपति तारिक मंसूर ने किया था हमें आशा है की इस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉलेज में एएमयू को शुमार करवाने वाले एवं यूनिवर्सिटी की भारी शैक्षणिक गिरावट की ज़िम्मेदारी कुलपति तारिक मंसूर को ले लेनी चाहिए। डॉक्टर जसीम मोहम्मद ने कहाँ की कुलपति तारिक मंसूर को तत्काल इस्तीफ़ा दे देनी चाहिए ताकि आने वाले कुलपति के लिए सीख मिले।