धर्मवीर सिंह सेटी द्वारा फ्री हेल्थ कैंप का अयोजन
वॉयस फाउंडेशन द्वारा मेगा फ्री हेल्थ कैंप पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके के बीच में स्थित छोटा हसनपुर गांव मे बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया।

रजिया, जर्नलिज्म टुडे संवादाता
दिल्ली: यंगस्टर्स वॉइस फाउंडेशन की ओर से फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप आम आदमी पार्टी नेता धर्मवीर सिंह (सेठी) के सहयोग से क्षेत्र हसनपुर पार्क में एक मेडिकल कैंप का आयोजित किया गया जिसमें आंखों के मुफ्त फ्री चेकअप, दांतो के मुफ्त फ्री चेकअप, शुगर का मुफ्त फ्री चेकअप और जनरल फिजिशियन डॉक्टर अलग-अलग फील्ड के उपस्थित थे।
इस अवसर पर धर्मवीर सिंह सेठी ने जनता के बीच में स्वयं रह कर समय दिया और क्षेत्र के हर उस व्यक्ति तक फ्री हेल्थ चेकअप की सेवाएं प्रदान की गई जो समाज के कहीं न कहीं दबे कुचले वर्ग से आते हैं। इस मुफ्त हेल्थ चेक अप कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें आंखों के मुफ्त चेकअप और शुगर टेस्ट अथवा ब्लड प्रेशर चेक और दूसरी अन्य प्रकार की बीमारियों के लिए डॉक्टर की टीम वहां मौजूद थी। श्री धर्मवीर सेठी ने स्वयं को आज हसनपुर क्षेत्र में इलाके के लोगों के लिए व्यस्त रखा।
हसनपुर गांव में श्री धर्मवीर सिंह सेठी के सहयोग से यंगस्टर वॉयस फाउंडेशन द्वारा मेगा फ्री हेल्थ कैंप पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके के बीच में स्थित छोटा हसनपुर गांव के निवासियों के लाभ हेतु प्रतिष्ठित और वरिष्ठ सलाहाकारो और चिकित्सकों की टीम जिसमें डॉ जुबैर अख्तर मंसूरी, चिकित्सक, फैसल रफीक, जनरल फिजिशियन, डॉ एम हसन, दंत विशेषज्ञ, डॉ एस मलिक, कंसल्टेंट फिजिशियन और श्यामा आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सक ने अपना योगदान दिया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 350 से अधिक निवासियों और आसपास के लोगों की जांच की और उन्हें दवा के परचे दिए।
पिछले एक पखवाड़े में एनजीओ द्वारा आयोजित यह चौथा चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर था। छोटा हसनपुर गांव के निवासियों ने श्री धरमवीर सिंह सेठी द्वारा आयोजित यह सामाजिक केंद्रित गतिविधि का स्वागत और धन्यवाद किया। ज्ञात रहे की यह आबादी प्रतिष्ठित मैक्स बालाजी पटपड़गंज के ठीक सामने स्थित होने के बवाजूद इस कॉलोनी के निवासियों को अतीत में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं का सामना करना पड़ा था। शिविर में उपस्थित सभी विशेषज्ञताओं के डॉक्टरों ने इस उपेक्षित कॉलोनी को संपूर्ण स्वास्थ्य पैकेज प्रदान किया। डॉक्टरों ने जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं और चश्मा भी दिए। पटपड़गंज क्षेत्र के सक्रिय निवासियों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
