“Parle-G” को लेकर फेली अजीब अफ़वा,5 रुपए का पैकेट 50 में बिका

बिहार :में एक अजीबोगरीब अफवाह जंगल की आग की तरफ फैल गई है। यह जितिया त्योहार से जुड़ी है।

इसके मुताबिक अगर लड़के जितिया पर पार्ले-जी (Parle-G) बिस्किट खाने से मना करते हैं, तो भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय ने इस खबर की पुष्टि की है। बता दें बिहार में हर वर्ष जितिया उत्सव मनाया जाता है। जहां माताएं अपने बच्चों के लंबे, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए 24 घंटे उपवास रखती हैं।

अफवाहों के कारण पार्ले-जी के शेयर तेजी से बढ़  गए। कई दुकानदार कथित तौर पर कालाबाजरी में शामिल थे। सीतामढ़ी जिले में बिस्किट का 5 रुपए का पैकेट 50 रुपए में बिका। मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्रों जैसे बरगनिया, ढेह, नानपुर, बाजपट्टी, मेजरगंज और जिले के कुछ अन्य ब्लॉकों में फैलीं।

अब इन स्थानों पर स्थानीय प्रशासन लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है। अपील की जा रही है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन लोगों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिन्होंने इस तरह की बातों को तूल दिया।