सिर्फ उन लड़कियों को मिलता था रोल जो कुंवारी होती थी- महिमा चौधरी ने खोली बॉलीवुड कि पोल

पोल खोल:बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी एक लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब है. परदेस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली महिमा चौधरी को रातों-रात शोहरत मिल गई है लेकिन इसके बाद भी उनका फ़िल्मी करियर बहुत ज्यादा सफल नहीं रहा. हालांकि उनकी फैन्स फॉलोऑन आज भी अच्छी है, उनके चाहने वाले उनकी एक झलक देखने के लिए आज भी बेक़रार रहते है.
महिमा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है, जहां वो अक्सर ही अपने फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के कुछ काले राजों से पर्दा उठाया. जिसके चले वो एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गई हैं.

उन्हें सिर्फ कुंवारी लड़की चाहिए
महिमा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में महिला अभिनेत्रियों के बदले रोल के बारे में खुलकर बात की. परदेस स्टार ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि बॉलीवुड ऐसी स्थिति में आ गया है जहां महिला कलाकार भी शॉट लगा रही है.
अभिनेत्री ने कहा कि अब महिलाओं को बेहतर पार्ट और रोल मिल रहे है, इसके साथ ही अच्छी सैलरी और विज्ञापन मिलते है. उनके पास पिछले वक्त की तुलना में देखा जाए तो एक लंबी शेल्फ लाइफ है.
महिमा ने फिल्म इंडस्ट्री के पिछले दिनों के बारे में बात करते हुए कहा कि जिस पल आप किसी के साथ रिलेशनशिप में आते है लोग आपको ठुकरा देते हैं, क्योंकि उन्हें सिर्फ एक कुंवारी लड़की चाहिए होती थी, जिसने कभी किसी को किस तक ना किया हो.
महिमा चौधरी का बॉलीवुड पर बड़ा खुलासा
उन्होंने कहा कि यहां तक कि अब लोग रोमांटिक सीन्स में भी उन्हें मां या पत्नी बनने के बाद भी कास्ट कर रहे है और दर्शक उन्हें पसंद भी कर रहे है. उनकी अपनी एक पर्सनल लाइफ मानी जा रही है. जबकि पहले पुरुषों को भी बहुत कुछ छिपाना पड़ता था.
