चचेरे भाई से शादी करने पर अड़ा युवक, ग्रामीणों ने गांव से भगाया
दोनों का एक-दूसरे के पति आकर्षण इतना बढ़ गया कि शादीशुदा युवक दोनों बच्चों को रख कर पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया.

एक गांव में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दो चचरे भाइयों के बीच समलैगिक संबंध का मामला सामने आया है. इनमे एक की शादी भी हो चुकी है. दोनों का एक-दूसरे के पति आकर्षण इतना बढ़ गया कि शादीशुदा युवक दोनों बच्चों को रख कर पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया. नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया.
इसमे से एक युवा ग्रामीण स्तर पर होने वाले नटुआ नाच में कलाकार था. उसे ग्रामीणों ने गांव से बाहर कर दिया. हालांकि, न्यायालय से समलैगिंक संबंधों को मान्यता मिलने की बात से ग्रामीण अनभिज्ञ है. इसको गांव की बदनामी से जोड़ कर देख रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे गांव का माहौल खराब होगा. इसलिए एक युवक को गांव के बाहर कर दिया गया है.
