शिखर की सिल्वर जुबली पर वीरेंद्र सहवाग ने शुरू किया‘शिखर ग्लोबल स्कॉलरशिप फंड’

सहवाग ने खुद दिए 11 लाख रुपये, बोले—“शिखर से शुरुआती दिनों से जुड़ा हूं, इसका काम ईमानदारी औरसमर्पण के साथ देश की सेवा कर रहा है”

नई दिल्ली: शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से काम कर रही शिखरऑर्गनाइजेशन फॉर सोशल डेवलपमेंट (Shikhar OSD) ने अपनी 25वीं वर्षगांठ एवं सिल्वर जुबली समारोह के अवसर परएक महत्वपूर्ण नई पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और शिखर के मुख्य संरक्षक(Chief Patron) वीरेंद्र सहवाग ने ‘शिखर ग्लोबल स्कॉलरशिप फंड’ की शुरुआत की।

इस फंड का उद्देश्य जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सहयोग उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने केबेहतर अवसर देना है। इस पहल की शुरुआत करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने स्वयं अपनी ओर से 11 लाख रुपये का योगदान दियाऔर देश के नागरिकों, कंपनियों, संस्थानों और संगठनों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

समारोह को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह शिखर से उसके शुरुआती दिनों से जुड़े हुए हैं और उन्होंने संगठन कीयात्रा को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि शिखर पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ समाज की सेवा कर रहा है औरदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है।

“मैं शिखर से शुरुआती दिनों से जुड़ा हूं और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि शिखर ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथसमाज की सेवा कर रहा है। संगठन की पूरी टीम और विशेष रूप से इसके संस्थापक नदीम अख्तर ने वर्षों से समर्पण औरईमानदारी के साथ काम किया है। शिखर ने समाज के लिए जो काम किया है, वह सराहनीय है।”

“हम रहें या न रहें, शिखर का नेक काम चलता रहना चाहिए”

शिखर ग्लोबल स्कॉलरशिप फंड को संगठन के भविष्य और उसकी सामाजिक गतिविधियों को लंबे समय तक जारी रखने कीदिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सहवाग ने लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा—

इस फंड की सोच यही है कि शिखर का अच्छा काम आने वाली पीढ़ियों तक लगातारचलता रहे। हम रहें या न रहें, लेकिन शिखर का नेक काम रुकना नहीं चाहिए। मैं सभीलोगों, कंपनियों और संस्थानों से अपील करता हूं कि वे इस फंड का हिस्सा बनें औरजरूरतमंद बच्चों की शिक्षा तथा उनके भविष्य को बेहतर बनाने में सहयोग करें। वीरेंद्र सहवाग ।

 जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने से शुरू हुआ था शिखर का सफर:

शिखर ऑर्गनाइजेशन फॉर सोशल डेवलपमेंट की शुरुआत वर्ष 2001 में कुछ जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के उद्देश्य सेहुई थी। धीरे–धीरे संगठन का कार्य शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक अभियान में बदलता गया और इसके साथ महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, आजीविका, सामाजिक विकास तथा CSR परियोजनाओं को भी जोड़ा गया।

पिछले 25 वर्षों में शिखर ने अपने कार्यों का विस्तार करते हुए पांच राज्यों में विभिन्न सामाजिक और CSR परियोजनाओं कोलागू किया है। संगठन के अनुसार, अब तक उसकी विभिन्न परियोजनाओं और पहलों से 30 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होचुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है।

शिखर की सिल्वर जुबली का यह समारोह संगठन की 25 वर्षों की उपलब्धियों को याद करने के साथ–साथ आने वाले वर्षों केलिए नई दिशा तय करने का भी अवसर बना।

सहवाग ने याद किए शिखर के शुरुआती दिनों के अनुभव:

समारोह के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर से जुड़े कई अनुभव साझा किए और शिखर के साथ अपने पुराने संबंधोंको भी याद किया। उन्होंने शिखर के संस्थापक नसीम अख्तर की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन कीशुरुआत की, लोगों को एक साथ जोड़ा और 25 वर्षों की इस लंबी यात्रा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।

सहवाग ने कहा कि देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो अपना जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित करने काजज्बा रखते हों। उन्होंने नसीम अख्तर और पूरी शिखर टीम को 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी समर्पण केसाथ काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।

25 वर्षों की यात्रा पर विशेष मैगजीन का विमोचन:

सिल्वर जुबली समारोह में शिखर की 25 वर्षों की यात्रा पर आधारित विशेष मैगजीन का भी विमोचन किया गया। वीरेंद्र सहवागसहित समारोह में मौजूद अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से मैगजीन का विमोचन किया।

मैगजीन में शिखर की 25 वर्षों की यात्रा, प्रमुख परियोजनाओं, उपलब्धियों, लाभार्थियों की सफलता की कहानियों तथा संगठनसे जुड़े सहयोगी संस्थानों और टीम के योगदान को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर शिखर के संस्थापक नसीम अख्तर ने संगठन की 25 वर्षों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। उन्होंने शिखर के सभीलाभार्थियों, सहयोगी संस्थानों, CSR पार्टनर्स, समर्थकों, शुभचिंतकों और टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिनकेसहयोग से संगठन ने 25 वर्षों का यह सफर सफलतापूर्वक पूरा किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में शिखर शिक्षा, महिला एवं युवा सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपने काम कोऔर व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अगले 10 वर्षों का रोडमैप भी प्रस्तुत:

समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा शिखर के अगले 10 वर्षों की कार्ययोजना की प्रस्तुति भी रही। संगठन के मुख्य सलाहकार प्रो.आर.के. सूरी ने शिखर के भविष्य की योजनाओं और अगले दशक के विजन को अतिथियों के सामने प्रस्तुत किया।

इस रोडमैप में शिक्षा और छात्रवृत्ति कार्यक्रमों को मजबूत करने, महिला एवं युवा सशक्तिकरण के कार्यक्रमों का विस्तार करने, CSR के माध्यम से अधिक संस्थानों के साथ साझेदारी बढ़ाने तथा समुदायों के लिए टिकाऊ विकास मॉडल तैयार करने परविशेष जोर दिया गया।

शिखर ग्लोबल स्कॉलरशिप फंड इस दीर्घकालिक योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जिसके माध्यम से जरूरतमंद औरप्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयासकिया जाएगा।

600 से अधिक लाभार्थियों और गणमान्य अतिथियों ने लिया हिस्सा:

शिखर की सिल्वर जुबली समारोह में आयकर विभाग के कमिश्नर श्री अमिताभ शुक्ला, IRS, डॉ. पूरन चंद्र पांडेय, श्री के.के.उपाध्याय, सुश्री संचिता गैरोला, श्री वर्धन त्रिवेदी, श्री अभिषेक, श्री आसिम अब्दुल्ला, श्री अब्दुल कलाम, शिखर के अध्यक्ष श्रीइकराम खान सूरी सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि, समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।

समारोह में 600 से अधिक लाभार्थियों और शिखर की टीम के सदस्यों ने भाग लिया। यह उपस्थिति संगठन के साथ जुड़े लोगोंऔर लाभार्थियों के साथ उसके लंबे सामाजिक संबंधों को दर्शाती रही। इस अवसर पर शिखर के लाभार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों और युवाओं की प्रस्तुतियों नेसमारोह में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव का माहौल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में शिखर के उपाध्यक्ष आदित्य घिल्डिया ने सभी विशिष्ट अतिथियों, लाभार्थियों, सहयोगी संस्थानों, समर्थकोंऔर टीम सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

25 साल की सेवा से अब टिकाऊ भविष्य की ओर शिखर:

शिखर की सिल्वर जुबली के अवसर पर शुरू किया गया शिखर ग्लोबल स्कॉलरशिप फंड संगठन की 25 वर्षों की यात्रा कोभविष्य की एक नई और मजबूत दिशा से जोड़ता है।

शिक्षा और छात्रवृत्ति के उद्देश्य से शुरू हुआ शिखर आज शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, आजीविका और CSR आधारित सामाजिक विकास के क्षेत्र में काम कर रहा है। अब संगठन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आने वाले वर्षों में भीजरूरतमंद लोगों तक शिक्षा, अवसर और सामाजिक विकास की सुविधाएं लगातार पहुंचती रहें।

सिल्वर जुबली समारोह केवल 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं रहा, बल्कि यह समाज के प्रति शिखर की उस प्रतिबद्धताको दोहराने का अवसर भी बना, जिसके साथ संगठन ने वर्ष 2001 में अपनी यात्रा शुरू की थी—ईमानदारी, सेवा और समर्पण केसाथ समाज के लिए काम करना और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना।