10वीं, 12वीं पास के लिए कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, जबलपुर ने स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 5 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

image source-google

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, जबलपुर ने स्टेनोग्राफर, एलडीसी सहित विभिन्न पदों (TFRI Recruitment 2022) के लिए भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tfri.icfre.gov.in के जरिए 5 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.

कुल 42 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए 7 फरवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है.  अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. अभ्यर्थी इस  बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा.

Government Jobs 2022,TFRI Recruitment 2022: रिक्त पदों की संख्या
स्टेनोग्राफर – 9
तकनीकी सहायक – 2
एलडीसी – 9
तकनीशीयन – 3
वन रक्षक – 3
एमटीएस – 16

Sarkari naukri 2022, TFRI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं एमटीएस पदों के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

Sarkari jobs 2022, TFRI Recruitment 2022: आयु सीमा
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.

Sarkari Bharti 2022, TFRI Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के जरिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

TFRI Recruitment 2022: इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 7 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 5 मार्च 2022
यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन