रूसी हमले में एक भारतीय छात्र की मौत, भारत से मदद ना मिलने का लगाया छात्रों ने आरोप, यूक्रेन में फंसे हैं कई भारतीय

नई दिल्ली: रूस  और यूक्रेन में छिड़ी जंग में कई लोगों ने अपनों को खो दिया। आज सुबह खारकीब में रूस के हमले में एक भारतीय छात्र की मौत की खबर भी आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट पर इसके बारे में जानकारी दी। रशियन आर्मी के हमले में मरने वाला छात्र कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था। मृतक छात्र का नाम नवीन शेखारप्पा गयानागौडुर है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक (Indian Student Death in Ukraine) की मौत हो गई है। यूक्रेन युद्ध में पहले भारतीय नागरिक के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र का नाम नवीन कुमार (Navin Kumar) है और वह कर्नाटक के रहने वाले थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह हुए भीषण हमले में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है, ‘हम गहरे दुख के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खारकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई। मंत्रालय भारतीय छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

बताया जा रहा है कि खाना तलाशने के लिए बाहर निकले हुए थे नवीन। उसी दौरान रशियन फोर्स की तरफ से की गई गोलीबारी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। आज ही सुबह यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को जल्द से जल्द राजधानी कीव छोड़ने को कहा था। इसके बाद से लगने लगा था कि कीव में हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं और वहां भीषण हमले हो सकते हैं।

इनपुट: एनबीटी