योगी आदित्यनाथ सरकार दूसरे कार्यकाल में भी चलने लगा बुलडोजर, मेरठ में बदन सिंह बद्दो का अवैध निर्माण को गिराया गया

कुख्यात बदन सिंह बद्दो के पार्क पर अवैध कब्जे के मामले में मंगलवार को मेरठ विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। फरारी काट रहे बदन सिंह पर ढाई लाख का इनाम घोषित है। बद्दो ने मेरठ विकास प्राधिकरण के पार्क पर कब्जा करके मार्केट बना दी थी।

image source-dainik jagran

मेरठ: उत्तर प्रदेश में माफिया के खिलाफ कार्रवाई के कारण बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात हो चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी दंबगों के खिलाफ एक्शन जारी है। ढाई लाख के इनामी बदमाश मेरठ के बदन सिंह उर्फ बद्दो सिंह की अवैध दुकानों को मंगलवार को बाबा के बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया अवैध शराब तथा जमीन पर कब्जा करने के मामले में कार्रवाई के बाद से फरार है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने माफिया के अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में मेरठ के ढाई लाख रुपये के इनामी बदन सिंह बद्दो की अवैध दुकानों के साथ होटल को बाबा के बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया है।

image source- dainik jagran

कुख्यात शराब माफिया बदन सिंह बद्दो मेरठ में पुलिस हिरासत से भागा था। फरारी काट रहे बदन सिंह पर ढाई लाख का इनाम घोषित है। बद्दो ने मेरठ विकास प्राधिकरण के पार्क पर कब्जा करके मार्केट बना दी थी।

कुख्यात बदन सिंह बद्दो का पार्क पर अवैध कब्जे के मामले में मंगलवार को मेरठ विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। आरोप है पूर्व जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने बदन सिंह के अवैध कब्जे को बचा रखा था। अब कई महीने बाद एमडीए का बुलडोजर चला तो अवैध निर्माण जमींदोज हो गया।

input: dainikjagran