एमपी में असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर शुरू हुई भर्तियां,जाने कैसे करे आवेदन
MPPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 6 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, MPPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 6 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर लें. बताते चलें कि भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 अप्रैल 2022 है.
कुल 466 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के 427, असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल के 34 एवं असिस्टेंट इंजीनियर मैकेनिकल के 5 पद शामिल हैं.
MPPSC AE Recruitment 2022 Eligibility: शैक्षिक योग्यता
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक विषयों में डिग्री /डिप्लोमा होना चाहिए.
MPPSC AE Recruitment 2022 Salary: सैलरी
असिस्टेंट इंजीनियर सिविल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹15600 से लेकर 39100 रुपए प्रतिमाह सैलरी के साथ 5400 रुपए का ग्रेड पे दिया जाएगा.
MPPSC AE Recruitment 2022 Selection Process: चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.
MPPSC AE Recruitment 2022 Notification
input:news18
