ऋतिक रोशन के साथ काम को लेकर क्यों नर्वस हैं शाहिद कपूर?

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को एक इंटरव्यू के दौरान कई फैंस के सवालों का सामना करना पड़ा. उनमें से एक सवाल था कि क्या वे ऋतिक रोशन के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करेंगे? इस सवाल का शाहिद कपूर ने दिलचस्प जवाब दिया. शाहिद बोले कि वे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ काम करते वक्त नर्वस होंगे. वे उनसे पूछेंगे कि क्या वे कुछ हैदर टाइप करेंगे?

image source-google

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जर्सी’ (Jersey) का प्रमोशन कर रहे हैं. दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर लोगों को एक्साइट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. दूसरी ओर, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और शाहिद के डांस स्किल की अक्सर तुलना की जाती है.

शाहिद और ऋतिक के फैंस उन्हें साथ काम करते हुए देखना चाहते हैं. एक इंटरव्यू में शाहिद से इसके बारे में भी पूछा गया. शाहिद कपूर ने पिंकविला से हुई एक बातचीत में फैंस के सवालों के जवाब दिए. उनमें से एक सवाल ऋतिक रोशन के साथ उनके काम को लेकर था.

शाहिद को पसंद है ऋतिक का डांस और एक्शन
शाहिद कपूर इस सवाल को लेकर एक्साइटेड नजर आए. उन्होंने कहा कि किसी को इतना बड़ा प्रपोजल लेकर आना चाहिए और वे उनके साथ काम करना पसंद करेंगे, क्योंकि वे उनकी डांस स्किल को पसंद करते हैं. शाहिद कपूर ने कहा, ‘मैं एक एक्शन हीरो के तौर पर ऋतिक रोशन से प्यार करता हूं. मैं उन्हें एक डांसर के तौर पर पसंद करता हूं, इसलिए मैं वाकई में बहुत नर्वस हो जाऊंगा.’

मृणाल ने जताई शाहिद-ऋतिक के साथ फिल्म करने इच्छा
शाहिद आगे कहते हैं, ‘मैं उनसे कहूंगा कि कुछ हैदर टाइप कर लें, क्योंकि वह मेरा कम्फर्ट जोन है.’ मृणाल ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘शाहिद और ऋतिक को लेकर कितना अद्भुत होने जा रहा है. मुझे भी फिल्म में शामिल कर लो. इस पर शाहिद ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘आप ही हीरोइन होंगी. आप हमारे बीच एक कॉमन लिंक हैं.’

मृणाल ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन के साथ आई थीं नजर
मृणाल ने ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन के साथ काम करने के अपने अनुभव और सुपरस्टार के साथ अपनी पहली बातचीत के बारे में बात की. उन्होंने याद किया, ‘मैंने उनसे पूछा कि मुझे किस आंख में देखना चाहिए. इस पर उनका हावभाव कुछ ऐसा था मानो वह पूछ रहे हों कि यह किस तरह का सवाल है.

input:news18