मौलाना बोले- `योगी आप संत हैं, सपा की गलतियों को माफ कर आजम को रिहा करा दें`

बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े और आल इंडिया तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सीएम योगी योगी आदित्यनाथ और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर आजम खान की जेल से रिहाई की मांग की है.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा कि आजम खान ढाई साल से जेल में बंद हैं. वो कई बार के विधायक-सांसद और उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं. जेल में उनके लिए खाने-पीने और रहने के बेहतर इंतजाम नहीं हैं. इसलिए आप से गुजारिश है कि आजम खान की रिहाई कराएं. इससे मुसलमानों की भी सोच में आपके प्रति बदलाव होगा

मुलायम सिंह यादव को भी लिखा खत

 

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने मुलायम सिंह को लिखे पत्र में कहा कि मोहम्मद आजम खान आपके पुराने साथियों में से एक है. उन्होंने हमेशा संघर्षों के दिनों में आपके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है. मुल्ला मुलायम की उपाधि भी दी. अखिलेश यादव के लिए कन्नौज में सबसे पहले चुनाव में मुसलमानों से मोहम्मद आजम खान ने कहा था कि टीपू को सुल्तान बना दो. मुसलमानों ने टीपू सुल्तान भी बनाया. कुर्ता फैलाकर आपकी पार्टी के लिए वोट मांगे. मगर, इसके बाद भी उनपर आपदा आने पर वह अकेले और तन्हा खड़े हैं. आपकी पार्टी और आपकी तरफ से कोई मदद नहीं की गई है.

पीएम मोदी से गुजारिश की कही बात

मौलाना ने पत्र के माध्यम से सपा संरक्षक से कहा कि सपा को बुलंदियों पर खड़ा करने में मोहम्मद आजम खान ने मुख्य भूमिका निभाई है. मगर, उनकी परेशानी के वक्त में आपने और सपा ने कोई मदद नहीं की. आजम खान की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश करनी चाहिए थी, लेकिन नहीं की. उन्होंने कहा कि अगर आप प्रधानमंत्री से गुजारिश कर आजम खां की रिहाई के लिए कदम नहीं उठाते हैं, तो यह समझा जायेगा कि मुसलमानों से किए गए आपके वादे बिल्कुल झूठे थे.

Input:zeenews