बिहार विधानसभा उप चुनाव कुढ़नी: इमोशनल खेल खेलते हुए निकल गए उप मुख्यमंत्री, भाजपा की बी टीम से सावधान रहने को कहा।
ऑपरेशन होने के बाद लालू जी को होश आएगा तो हमसे यह सवाल पुछेंगे कि बेटा कुढ़नी का क्या हुआ तो: तेजस्वी यादव
|

नुजहत जहां, मुजफ्फरपुर
बिहार (कुढ़नी) में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, पिछले चुनाव में यहां की जनता ने राजद को मत देकर यह बता दिया था कि उनको हमारे ऊपर कितना भरोसा है, अब यही भरोसा उनको महागठबंधन के उम्मीदवार को भी दिखाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि, कुढ़नी में भाजपा की बी टीम घूम रही है। उससे यहां की जनता को पूछना चाहिए कि आप किस लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए बिहार को बचाने के लिए हमपर यहां की जनता भरोसा वापस से करें और हम एक बार फिर से उनके भरोसे पर खड़े उतरेंगे। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, हमारा गठबंधन ए टू जेड वाला है। इसमें हमलोग सभी लोगों का ध्यान रखते हैं। इसलिए किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए यहां के लोग को अपना मत तीर को देना चाहिए। इसके आलावा उन्होंने बताया कि, हम वापस से 2 तारीख को आखरी प्रचार करने आएंगे। इसके बाद सिंगापूर पापा का इलाज करवाने 3 तारीख को जाएंगे। लेकिन, हम आप लोगो के भरोसे निश्चिंत होकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि,जब ऑपरेशन होने के बाद जब लालू जी को होश आएगा तो हमसे यह सवाल पुछेंगे कि बेटा कुढ़नी का क्या हुआ तो इसलिए आपलोग उनके बेहतर इलाज और स्वास्थ के लिए महागठबंधन को अपना मत दें।
गौरतलब हो कि, कुढ़नी में आगामी 5 तारीख को उपचुनाव होना है। इसके बाद मतगणना आगामी 8 दिसंबर को किया जाएगा। इसको लेकर महागठबंधन के तरफ से जदयू के प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। इनके सामने भाजपा के आलावा मुकेश सहनी और ओबेसी की पार्टी के प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में यहां का मुकाबला काफी रोचक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बहरहाल, अब देखना यह है कि यहां के मतदाता किनकी बातों पर भरोसा करते हैं और अपना विधायक बनाते हैं।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, मंत्री इसराइल मंसूरी, बिहार विधान परिषद कारी सुहैब
मौजूद थे