सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में भर्ती।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी मीडिया में आई तमाम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता जताई। सोनिया गांधी को श्वसन संबंधी वायरल इन्फेक्शन (Viral Infection) था और अपने रूटीन चेक अप के लिए वो अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल प्रशासन ने जारी किए बयान में बताया कि सोनिया गांधी को क्यों हॉस्टपिटलाइज्ड करना पड़ा।
सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने बताया, ” कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को हमारे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया।” सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल गईं। उनके मुताबिक, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं।
