दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पीड़ित परिवार से मुलाकात।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ कालकाजी विधायका आतिशी व राजेन्द्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक भी उनके साथ रहे| सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपये की सहायता राशी प्रदान करेगी|

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पीड़िता के परिवार से मिलते हुए।

नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीडिता के परिवार से मिलने के बाद मिडिया से बात करते हुए कहा कि पीड़िता परिवार में अकेले कमाने वाली सदस्य थी और पूरा परिवार उसपर निर्भर था| ऐसे में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपये की सहायता राशी प्रदान करेगी|परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ऐसे में पीड़ित परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का प्रयास भी किया जायेगा इसके लिए कुछ सदस्य के कागज़ भी लिए गए है | साथ ही पीड़िता की माँ बीमार रहती है, उन्हें डायलिसिस की जरुरत होती है, केजरीवाल सरकार उनका पूरा इलाज करवाएगी|

उप मुख्यमंत्री ने उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री जी ने भी पीडिता की माँ से बात की थी और आश्वासन दिया था कि परिवार को न्याय दिलवाएंगे| उन्होंने कहा कि फ़िलहाल में परिवार की सभी तत्कालीन जरूरतों को पूरा किया जायेगा और अरविन्द केजरीवाल जी परिवार के बड़े बेटे के रूप में पूरी तरह मदद करेंगे|

“विपक्ष को ख़त्म करने के बजाय लॉ एंड आर्डर ठीक करने पर ध्यान दे भाजपा और एलजी”

(मनीष सिसोदिया) 

वहीं दिल्ली में बढ़ते अपराध पर सिसोदिया ने कहा कि ये बेहद चिंताजनक बात है कि सत्ता में बैठी भाजपा अपनी सारी शक्तियों को विपक्ष को ख़त्म करने पर लगा रही है जबकि बीजेपी और एलजी को अपनी इन शक्तियों का इस्तेमाल लॉ एंड आर्डर को ठीक करने के लिए करना चाहिए|