पार्षदों के हंगामे की भेंट चढ़ी एमसीडी सदन की कार्यवाही, आज नहीं हो सका मेयर का चुनाव।

दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आज होना था लेकिन सदन के अंदर भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हंगामे और आरोप प्रत्यारोप के कारणवश आज मेयर और उप मेयर अथवा स्थाई समिति सदास्यों का चुनाव जो एक सप्ताह पहले से तय था की 6 जनवरी के दिन होगा।। एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं।
आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया।
भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि अराजकता आप की मानसिकता में निहित हो चुकी है! आज सदन में गुंडागर्दी और मारपीट करके लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का कुकर्म जो आप के गुंडों ने किया है, यह इनकी नैतिक स्तर पर हार है।
आप पार्षद प्रवीण राणा ने आरोप लगाया कि मुझे जान से मारने की धमकी दी गई।
आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण राणा ने सदन में मारपीट करने का आरोप लगाया है। आप सांसद संजय सिंह और विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाथ में चोट दिखाते हुए प्रवीण ने कहा कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उनका गला दबाने की कोशिश की गई। इस दौरान विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है। वहीं, सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने सभी कानूनों को दरकिनार करते हुए मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने की कोशिश की जबकि पहले चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाया जाता है।
जानकारों का मानना है कि अप्रैल तक भी टाली जा सकती है मेयर चुनाव की प्रक्रिया
अब अगली बैठक कब होगी इसका फैसला एलजी के हाथ में है। शनिवार और रविवार को निगम की छुट्टी होती है, सोमवार को फिर से सदन की बैठक करने का निर्णय हो सकता है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया अप्रैल तक भी टाली जा सकती है।
आज सदन में हंगामे की वजह से सिर्फ़ चार नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण ली।
भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के बीच आज केवल चार नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, बाकी सदस्य सदन की अगली बैठक में शपथ लेंगे।
