डीवर्थ के कॉरपोरेट ऑफिस का पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज ने किया उदघाटन।

क़मर अख़्तर की रिपोर्ट 

नई दिल्ली – दक्षिणी दिल्ली के जसोला डिस्ट्रिक्ट सेंटर के समीप टीडीआई सेंटर में द डीवर्थ इक्यूपमेंट प्राईवेट लिमिटेड के कॉरपोरेट कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने फीता काट कर किया। पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 33 वर्ष से डीवर्थ महत्त्वपूर्ण सेक्टर में कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उन्हों ने कहा कि संस्थान ने बहुत गुणवतापूर्ण तरीके से कार्य कर इस क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है बल्की डीवर्थ द्वारा रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है।

प्रसिद्ध सामाजिक एवम बुद्धिजीवी फिरोज़ सिद्दिकी ने कहा कि कंपनी अपनी विश्वसनीयता और पहचान कॉरपोरेट जगत में निरंतर बनाये रखने के साथ तेज़ी से आगे का सफ़र जारी रखा है इस लिए मेरी विशेष रूप से शुभकामना है की इस गति बनाए रखे।

डीवर्थ के मैनेजिंग डायरेक्टर मो दिलशाद अहमद ने बताया कि डीवर्थ फोम फल्डींग सिस्टम, टोटल गैस फल्डींग सिस्टम, जीरो प्रेशर गैस फल्डींग सिस्टम, स्प्रे एडं मिस्ट सिस्टम, स्परिंगकलर सिस्टम, हाईड्रांट सिस्टम, फायर अलार्म, बीएमएस एडं सर्विलांस सिस्टम के क्षेत्र में कार्य करती है। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल, हमदर्द, गेल, एनएसआईसी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पारले, डाबर, कोका कोला, एनटीपीसी समेत अन्य बड़ी कंपनियां में डीवर्ड अपनी सेवा दे रही है। कार्यक्रम का समापन मौलाना ज़ैद अहमद सिद्दीकी नदवी की दुआ से हुआ।

इस अवसर पर आए अतिथियों को कंपनी द्वारा गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स लिबर्टीज एडं सोशल जस्टिस के ग्लोबल प्रेसीडेंट एडवोकेट डा एन्थॉनी राजू, जर्नलिज़म टुडे ग्रुप के सीईओ व मुख्य संपादक जावेद रहमानी, फिरोज़ सिद्दीकी एक्जीक्यूटिव मेंबर ऑल इंडिया मिल्ली काउन्सिल, डीवर्थ के प्रेसीडेंट टेक्निकल डा. एम. के जैन, एडवाईजर डा. डी. एम. सरकार, डायरेक्टर सुभाष कुमार, जरीना अहमद, सीईओ काशिफ़ अहमद, नसर बैग समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।