विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का प्रशिक्षण।
मुंगेर (धरहरा प्रखंड): धरहरा प्रखंड के अंतर्गत उच्च विद्यालय, साराह में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों हेतु तीन दिवसीय (गैर आवासीय) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया है!
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन उत्प्रेरक श्री हीरालाल राय के मार्गदर्शन में तथा मुख्य प्रशिक्षिका शिक्षिका श्रीमती अंजुम साबरी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमरुल हक की उपस्थिति में संपन्न आयोजित किया गया है।
इस प्रशिक्षण में प्रखंड के सात विद्यालयों —
प्राथमिक विद्यालय अदलपुर
प्राथमिक विद्यालय अटवालपुर
मध्य विद्यालय इटवा
मध्य विद्यालय रंगनिधि
मध्य विद्यालय पंचरुखी
मध्य विद्यालय साराह
मध्य विद्यालय कमलादाह —
की विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व, विद्यालय प्रबंधन, तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती अंजुम साबरी ने मुंगेर जिला शिक्षा परियोजना के उद्देश्यों एवं योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि — “राष्ट्र निर्माण में हम सभी की सहभागिता अनिवार्य है।”
कार्यक्रम के अंत में उत्प्रेरक श्री हीरालाल राय ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, वहीं प्रधानाचार्य श्री कमरुल हक ने उपस्थित सदस्यों को लगन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
