“कर्म योग” पर आर्य गोष्ठी सम्पन्न”

0 17

दिल्ली : [मामेंद्र कुमार] शनिवार 3 जुलाई 2021कोकेन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “कर्मयोग” विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया । यह कॅरोना काल में 243 वा वेबिनार था । मुख्य वक्ता हरियाणा के राज्य औषधि नियन्त्रक एवं केन्द्रीय आर्य युवक के हरियाणा के प्रभारी नरेन्द्र आहूजा विवेक ने कर्म योग विषय पर बोलते हुए कहा कि संसार का उपकार करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है और हमें सबकी उन्नति में ही अपनी उन्नति समझनी चाहिए। योगेश्वर कृष्ण ने महाभारत युद्ध से पूर्व विषाद में फसे अर्जुन को गीता ज्ञान देते हुए कर्म योग का ज्ञान दिया था। कर्तव्य कर्म का निर्वहन ही हमारा धर्म है। अपने द्वारा किये गए कर्मों में हम स्वतंत्र हैं पर फल हमें ईश्वर की न्याय व्यवस्था में प्राप्त होते हैं।जो कर्म नहीं करता वह अकर्मा दस्यु कहलाता है। ईश्वर प्रदत्त साधन मनुष्य तन का उपयोग हमें अपने जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए करना चाहिए। पतंजलि योग दर्शन में योग के आठ अंग हैं यम नियम आसन प्राणायाम धारणा ध्यान समाधि हमें इनका पालन करना चाहिए। केवल आसन प्राणायाम पूर्ण योग नहीं है। योगः कर्मसु कोशलम हम योग द्वारा ही अपने कर्मों में कुशलता प्राप्त कर सकते हैं। हमें जीवन में कर्म योग के नियमों का पालन करते हुए निष्काम भाव से परोपकार के सर्वश्रेष्ठ कार्य करने चाहिए। हमें अपनी उन्नति में संतुष्ट नहीं रहना चाहिए अपितु सबकी उन्नति में ही अपनी उन्नति समझनी चाहिए।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कोरोना के विरुद्ध युद्ध को महाभारत युद्ध बताया और कहा कि हमें इस युद्ध मे कोरोना योद्धाओं के साथ खड़े होकर लड़ना होगा और विजय प्राप्त करनी होगी। व्यक्ति को कर्म करना चाहिए कर्मशील मनुष्य ही जीवन मे सफलता प्राप्त करते हैं । मुख्य अतिथि डॉ.गजराज आर्य (प्रधान,आर्य केंद्रीय सभा फरीदाबाद) ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कर्म योग के ज्ञान को उपयोगी बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष राजीव आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया । गायिका प्रवीना ठक्कर, बिंदु मदान, रवीन्द्र गुप्ता, सुषमा गुगलानी, संगीता आर्या,उर्मिला आर्या,दीप्ति सपरा, जनक अरोड़ा, प्रतिभा कटारिया,आशा आर्या,अंजू आहूजा, कृष्णा भाटिया आदि ने भजन प्रस्तुत किये । हापुड़ से आनन्द प्रकाश आर्य,प्रवीन आर्य(प्रान्तीय महामंत्री, उत्तर प्रदेश),सौरभ गुप्ता, महेंद्र भाई, देवेन्द्र गुप्ता,कमलेश हसीजा आदि उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.