मुजफ्फरपुर और बिहार में जातीय जनगणना होनी चाहिए: शम्स आलम गुड्डू

श्मश आलम गुडडू (प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार)

मुजफ्फरपुर:(राजेश झा – जर्नलिज्म टुडे)विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) केप्र देश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ShamsAlamGuddu ने कहा है कि मेरी पार्टी जातीय जनगणना के पक्ष में हैं।क्योंकि बिहार और देश की जनता जातीय जनगणना के पक्ष में है। इसलिए देश की जनता जो चाहती है उसके साथ हमेशा विकासशील इंसान पार्टी खड़ी रही है।

जातीय जनगणना होना चाहिए जिससे यह पता चल पाएगा की किस जाति और धर्म की कितनी जनसंख्या है और उनकी आर्थिक स्थिति कैसी है। जनसंख्या का सही आंकड़ा सरकार को मिल पाएगा तभी जाकर कोई भी सरकार फिर उसकी जनसंख्या के अनुपात में उस पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी। फिर पिछड़ा, वंचित शोषित समाज और धर्म के लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य एवं पर्यंतन सरकार के द्वारा किया जाए और यह तभी संभव है जब आपके पास जनसंख्या का सही आंकड़ा और अनुपात का पता होगा।

जातीय जनगणना बिहार में हो इस संबंध में सोमवार को बिहार की 11 पार्टियों के नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी से मिले और इन तमाम पार्टियों के नेताओं ने अपना पक्ष प्रधानमंत्री के सामने रखा। जिसको प्रधानमंत्री ने बड़ी गंभीरता पूर्वक सुना। इसलिए बिहार की तमाम पार्टियों को पूरा भरोसा है की प्रधानमंत्री देश के हित में जातीय जनगणना कराने का फैसला लेंगे।

विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री मुकेश सहनी जी ने भी अपना पक्ष पूरी मजबूती के साथ प्रधानमंत्री के सामने रखा और प्रधानमंत्री जी को एक चांदी की मछली उपहार स्वरूप भेंट किया जिससे प्रधानमंत्री जी बहुत खुश हुए हैं और कहा कि मछली बहुत शुभ होती है।