Lucknow: कांग्रेस परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में विपक्ष पर गरजे इमरान प्रतापगढ़ी, लोगो में दिखा ज़बरदस्त उत्साह
इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी पहली पार्टी है जो भारत के उन तमाम नागरिकों जिनको सताया जा रहा है, पीड़ित किया जा रहा है खास करके उन अल्पसंख्यक वर्गों को उसके प्रति कांग्रेस उनके बराबर साथ खड़ी है

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता
लखनऊ: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जो लोग देश में सत्ता पर काबिज हैं वह संविधान और मुल्क के बजाय अलग से एक अपना विशेष विचारधारा थोपना चाहते हैं जो इस तरह की विचारधारा जो देश को तोड़ने का काम करता हो कांग्रेस पार्टी कभी होने नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है और आज जो यह सब कुछ देख रहे हैं जो एक भाजपा द्वारा देश में जहर घोलने का जो काम किया जा रहा है यह कांग्रेस के रहते हुए भाजपा कभी अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सकती। इसलिए आज यह देश के लिए भी आवश्यक हो गया है कि आप कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करें ताकि भारत में फिर से वही आपसी मेलजोल, लोगों के कारोबार में खुशहाली और युवा पीढ़ी जो हमारी आज बेरोजगार है उन्हे रोजगार मिले यह सब अगर मुमकिन हो सकता है तो सिर्फ़ एक ही विकल्प है की आप कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें।

इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी पहली पार्टी है जो भारत के उन तमाम नागरिकों जिनको सताया जा रहा है, पीड़ित किया जा रहा है खास करके उन अल्पसंख्यक वर्गों को उसके प्रति कांग्रेस उनके बराबर साथ खड़ी है और उनकी लड़ाई लड़ रही है। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि आज देश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बहुत जरूरी हो गई है क्योंकि जो सत्ता में बैठे हुए हैं उन्हें जनता की कठिनाइयों, महंगाई से कोई सरोकार नहीं है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि आज सत्ता दल भारत में सिर्फ जहर घोलने का काम कर रहा है, भाई को भाई से लड़ाने का और उनके अन्दर फूट डालो राजनिति करो की घटिया राजनिति पर मौजूदा सरकार उतर आई है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक के अंदर डर का माहौल है। अल्पसंख्यक भाई बुरी तरह डरे और सहमे हुए हैं। कांग्रेस संविधान में यकीन रखती है।
उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तर प्रदेश के लोगों ने कई सरकार को बनाने का अवसर प्रदान किया लेकिन जब भी समय आया किसी भी राजनीति पार्टी ने आपका साथ नहीं दिया चाहे वह एनआरसी हो सी.ए. ए का मुद्दा रहा हो, मॉबलिंचिंग की घटनाएं हो ऐसे ढेरों मिसाले हैं जिनके लिए अगर कोई पार्टी खड़ी हुई तो वह कांग्रेस पार्टी है। क्योंकि यह पार्टी सभी वर्गों को इंसाफ दिलाने में भरोसा रखती है। इस लिए अब समय आ गया है कि आप बहुत गंभीर होकर के इस पर विचार करें और सोचे कि हमें कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करना है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी जी, राहुल जी और प्रियंका गांधी जी ने मुझे अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन बनाकर यह साफ-साफ पैगाम दिया है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही अल्पसंख्यकओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर आप आज कांग्रेस को मजबूत करते हैं तो आप देश को मजबूत करते हैं क्योंकि मौजूदा भाजपा सरकार देश से संविधान और कानून सब खत्म करके आर एस एस का कानून थोपना चाहती है जो कोंग्रेस पार्टी कभी नहीं करने देगी। मौजूदा सरकार पुरी तरह से संघ परिवार के विचारधारा को लागू कर के देश में हर जगह नफ़रत का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर अल्पसंख्यक मजबूत होगी और उनमें एक भरोसे का अहसास पैदा होगा तो यह हमारे देश के लिए और संविधान के लिए भी एक अच्छा काम होगा। जिस से समाज के हर वर्ग में खुशहाली पैदा होगी। उन्होंने कहा कि याद कीजिए तो आपको पता चलेगा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों का साथ उस समय दिया जब तमाम पार्टियां उन्हें अकेला छोड़ दिया था।
