है राम! यश दासगुप्ता ही नुसरत जहां के बच्चे के पिता, जन्म प्रमाणपत्र ने किया खुलासा

कोलकाता:अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां के बच्चे के पिता के नाम का आखिरकार खुलासा हो गया है। अभिनेता यश दासगुप्ता ही नुसरत के बच्चे के पिता हैं। कोलकाता नगर निगम की वेबसाइट में अपलोड किए गए जन्म प्रमाणपत्र के मुताबिक नुसरत के बच्चे का नाम ईशान जे. दासगुप्ता है। पिता के नाम वाली जगह पर देवाशीष दासगुप्ता लिखा है, जो कि यश दासगुप्ता का आधिकारिक नाम है।
जानकारी हो कि बच्चे के जन्म के बाद से ही उसके पिता के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। नुसरत जहां ने गत 26 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। उनकी प्रेग्नेंसी काफी विवादों में रही थी क्योंकि प्रेग्नेंसी से पहले ही नुसरत जहां पति निखिल जैन से अलग रहने लगी थीं।
जानकारी हो कि नुसरत जहां को डिलीवरी के लिए यश दासगुप्ता ही अस्पताल ले गए थे। बच्चे के जन्म के बाद यश दासगुप्ता ने ही सबको यह खबर दी थी। नुसरत और यश दासगुप्ता के अफेयर की अटकलें तभी से चल रही हैं, जब वे निखिल जैन के साथ शादी के रिश्ते में थीं।
मालूम हो कि निखिल जैन ने अपने बयान में नुसरत-यश के अफेयर का संकेत देते हुए कहा था कि उनकी शादी टूटने की वजह यश दासगुप्ता थे। नुसरत और निखिल ने 2019 में तुर्की में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। धूमधाम से हुई यह शादी लंबी नहीं टिक पाई। नुसरत ने कहा था कि उनकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर नहीं हुई है इसलिए यह अमान्य है।
