34 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी ये टीम; यहां देखें सीरीज का पूरा शेड्यूल

क्रिकेट:पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को ये जानकारी दी है कि अगले साल मार्च-अप्रैल में ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। 1988-89 के बाद पहली बार कंगारू टीम पाक दौरे पर 3 टेस्ट, 3 वनडे और एक टी20आई मैच खेलने के लिए तैयार है। पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। इससे अच्छी बात क्या हो सकती कि वो हमारे होम ग्राउंड पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाले हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिए न केवल हमारे प्रतिष्ठित स्थानों पर खेलने का एक शानदार अवसर होगा, बल्कि इस महान देश द्वारा प्रदान किए जाने वाले सम्मान, प्यार और आतिथ्य को महसूस करने और आनंद लेने का भी होगा, कुछ ऐसा जो उनकी पिछली पीढ़ी के अधिकांश क्रिकेटर अनुभव कर चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा:
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया क बीच पहला टेस्ट मैच 3-7 मार्च तक कराची में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा मुकाबला रावलपिंडी और लाहौर में होगा। तीन मैचों की टेस्ट शृंखला के बाद दोनों टीमों के बीच लाहौर में ही तीन वनडे और एक टी20आई मैच भी खेले जाएंगे। बता दें कि पीसीबी के तरफ से ये बयान पिछले महीने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड टीम के पाक दौरा रद्द करने के बाद आया है। कीवी टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान में सीरीज शुरू होने से ठीक पहले दौरे को रद्द कर पाकिस्तानी फैंस को बड़ा झटका दिया था।
बता दें कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधिमंडल पीसीबी के अधिकारियों के साथ-साथ प्रांतीय और संघीय अधिकारियों के साथ मिलकर टीम संचालन, सुरक्षा और कोविड -19 प्रोटोकॉल से संबंधित मामलों पर चर्चा करने और अंतिम रूप देने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा।

