हकीम अताउर्रहमान अजमली का अपने गांव पहुंचने पर हुआ शानदार स्वागत।
दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा कार्य पुरे देश के लिए एक मिसाल है।

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के ग्राम सांझक के मूल निवासी हकीम अताउर्रहमान अजमली को दिल्ली के अल्पसंख्यक आयोग की एडवाईजरी कमेटी में सदस्य नियुक्त किया गया है। मुल्क की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुडे हकीम अताउर्रहमान अजमली बडी दवा कम्पनी के मालिक है। वे लम्बे समय से वे दिल्ली में ही निवास कर रहे हैं। दिल्ली राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जाकिर खान ने हकीम अताउर्रहमान अजमली को इस सम्बन्ध् में नियुक्ति पत्र सौपा।जिसमे कहा गया कि वे आयोग की मुस्लिम एडवाईजरी कमैटी के सदस्य बनाये गये हैं जो कि दिल्ली प्रदेश में मुस्लिम समाज के हितो को लेकर अपना काम करेंगे। यह कमेटी दिल्ली राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक आयोग के आधीन काम करती है। उनकी इस नियुक्ति सूचना मिलने पर यहां मुजफ्फरनगर मे खुशी का माहौल छा गया हैं। बताते दे हकीम अताउर्रहमान अजमली उर्दू डेवलपमेंट ऑग्रेनाईजेशन के कोषाध्यक्ष भी है और सामजिक कार्योँ में हमेशा आगे आगे रहते हैं। उन्हों ने संवादाता जर्नलिज्म टुडे से बातचीत में कहा है कि मुझे जो ज़िम्मेदारी मिली है उसे निभाने की पुरी कोशिश करुंगा।
उनकी इस नियुक्ति पर मुजफ्फरनगर से यूडीओ के कॉर्डिनेटर तहसीन अली असारवी ने दिल्ली पहुंचकर इस नियुक्ति पर मुबारक़ बाद पेश की है। तहसीन अली ने true स्टोरी से खास बातचीत में कहा कि अताउर्रहमान अजमली उ0प्र0 व दिल्ली की सामाजिक हस्ती हैं और वे अनेक सामजिक संस्थाओ के माध्यम से जरूरतमंदो की सेवा भी करते आए है। बता दे कि उनकी संस्था के माध्यम से जरूरतमंद बच्चो के लिए उनके पैतृक गांव सांझक में पब्लिक स्कूल चल रहा हैं, जहां नाममात्र के खर्च पर जरूरतमंद बच्चो को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती हैं।यहां जनता लाइब्रेरी भी स्थापित है जहां उर्दू की किताबें आम लोगो को पढ़ने के लिए दी जाती है।
