प्रधान मंत्री के उत्तर प्रदेश दौरा पर मस्जिद का किया गया भगवाकरण,स्थानीय युवक ये देख रोता हुआ दिखाई दिया

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संंसदीय क्षेत्र वाराणसी में 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। वहीं पीएम मोदी के काशी आगमन से पहले भव्य तैयारियां की गई थीं। इस दौरान मंदिर के विशाल निर्माण से पास की मस्जिद ढक गयी। जिसको लेकर मुस्लिम समाज में मायूसी दिखाई दे रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मस्जिद के ढकने से भावुक होकर रोता दिखाई दे रहा है।
बर्दाश्त के काबिल नहीं: बता दें कि सामने आये वीडियो में Naushad Alam मस्जिद के ढकने को लेकर कह रहा है, “मैं कोलकाता से आया हूं, विजिटर हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मंदिर को पूरा विशाल बनाया गया है और मस्जिद को ढक दिया गया, यह क्या है, मैं इस दर्द को महसूस कर रहा हूं। यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। हिंदुस्तान है यह, लोकतंत्र में सबका हक बराबर है। एक चीज को ढककर दूसरे को विशाल कर दीजिए। यह ठीक नहीं है।
40 साल की जिंदगी में ऐसा दुख कभी नहीं उठाया: बता दें कि शख्स अपनी बात कहते-कहते रोने लगा। उसने रोते हुए कहा, “विकास की बात छोड़िए, यहां लोगों के अधिकारों को दबा दिया गया है।” शख्स ने कहा, “मैं यहां पहली बार आया हूं, यहां पहली बार नमाज अदा किया है। इसे देखकर जो दुख हुआ है, मैंने अपनी 40 साल की जिंदगी में ऐसा दुख कभी नहीं उठाया।” बता दें कि यह वीडियो काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो को भाजपा दिल्ली प्रवक्ता अजय सेहरावत ने शेयर किया है।
ये दुख खत्म काहे नही होता भाई। 😁 pic.twitter.com/DgoYbrFTKF
— Ajay Sehrawat (@IamAjaySehrawat) December 16, 2021
